Kangana Ranaut Birthday: विज्ञापन से लेकर फिल्म तक कंगना रनौत लेती हैं तगड़ी फीस, संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश

कंगना रनौत का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में अब तक कई हिट फिल्में दी हैं। तो चलिए जानते हैं कितनी है कंगना की नेटवर्थ?

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का आज यानी 23 मार्च को 36वां जन्मदिन है। वैसे तो एक्ट्रेस हमेशा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी-जाती हैं। वह हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखती हैं। वहीं इसके अलावा पिछले कई सालों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्होंने तमाम हिट फिल्में दी। आज कंगना बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इन सबके अलावा कंगना रनौत लग्जरी लाइफ जीती हैं वह कमाई के मामले में किसी से पीछे नहीं है। यही वजह है कि कंगना आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन है। तो चलिए जानते हैं आखिर एक्ट्रेस की नेटवर्थ कितनी है?

कंगना रनौत की कुल नेटवर्थ

कंगना रनौत की कुल नेटवर्थ

जानकारी के मुताबिक, कंगना रनौत की अगर बात नेटवर्थ की करें तो उनकी 94 करोड़ है। वह हर महीने 1 करोड़ से ज्यादा कमाती हैं वहीं पूरे साल में उनकी कमाई 15 करोड़ के आसपास होती है। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस एक ऐड के करोड़ों चार्ज करती हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कंगना एक फिल्म के कितने चार्ज करती हैं।

एक फिल्म के चार्ज करती हैं मोटी फीस

एक फिल्म के चार्ज करती हैं मोटी फीस

रिपोर्ट की माने तो कंगना रनौत एक फिल्म के लिए 15 से 17 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। इसके अलावा वह एंडोर्समेंट के लिए 3, 3.5 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। लेकिन, पिछले कुछ सालों अब कंगना की नेटवर्थ में इजाफा रहा है। एक्टिंग के अलावा एक्ट्रेस अब फिल्में प्रोड्यूस भी करती हैं उनका खुद का शानदार प्रोडक्शन हाउस है जिसका नाम 'मणिकर्णिका फिल्म' रखा है।

कंगना रनौत की कुल प्रॉपर्टी

कंगना रनौत की कुल प्रॉपर्टी

वहीं कंगना रनौत की प्रॉपर्टी की बात करें तो उनके तीन घर हैं। मुंबई के खार वेस्ट स्थित ऑर्किड ब्रीज रोड पर कंगना रनौत का आलीशान फ्लैट है। इसके अलावा होम टाउन मनाली में भी कंगना का आलीशान बंगला है। जिसकी कीमत लगभग 30 करोड़ से ज्यादा है। साल 2017 में कंगना ने पाली हिल में एक बिल्डिंग ली थी।

कंगना रनौत की लग्जरी गाड़ियां

कंगना रनौत की लग्जरी गाड़ियां

इसके अलावा कंगना रनौत बाकी सितारों की तरह लग्जरी गाड़ियों का भी शौंक रखती हैं। सबसे पहले बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज गाड़ी खरीदी थी। इसके अलावा कंगना के पास मर्सिडीज बेंज GLE समेत और भी महंगी गाड़ियां हैं। जिसकी कीमत तकरीबन 1.25 करोड़ के आस-पास है।

कंगना रनौत का वर्कफ्रंट

कंगना रनौत का वर्कफ्रंट

वहीं कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही एक्ट्रेस अपनी अगली फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। खास बात ये है कि एक्ट्रेस पहली बार फिल्म डायरेक्ट करेंगी। फिल्म में विशाल भूमिका चावला, सतीश कौशिक, मिलिंद सोमन, अनुपम खेर, श्रेयर लतपड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+