'इमरजेंसी' के लिए कंगना रनौत को गिरवी रखनी पड़ी अपनी प्रॉपर्टी, डेंगू में हो गई थी एक्ट्रेस की ऐसी हालत

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनको ये सफलता इतनी आसानी से नहीं मिली है बल्कि इसके लिए उन्होंने बहुत दुख सहे हैं।

kangana ranaut

Kangana Ranaut: बॉलीवुड की क्वीन यानी एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बयानबाजी के लिए काफी मशहूर हैं। आजकल एक्ट्रेस कंगना रनौत देश-विदेश के हर मुद्दे पर अपना बयान देती नजर आती हैं। कंगना न सिर्फ अच्छी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं बल्कि वह इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव हैं और इंस्टा स्टोरीज पर कुछ न कुछ खास पोस्ट करती रहती हैं। उनकी बातें अक्सर लोगों को अचंभित कर देती हैं। एक बार फिर से कंगना ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। कंगना रनौत ने खुद बताया है कि डेंगू से पीड़ित होने से लेकर उनकी फिल्म 'इमरजेंसी' तक उनके साथ क्या क्या हुआ है। कंगना रनौत ने बताया कि ये सफलता उन्हें इतनी आसानी से नहीं मिली है बल्कि इसके लिए उन्होंने बहुत दुख सहे हैं।

कंगना रनौत ने लिखा लंबा नोट

कंगना रनौत ने लिखा लंबा नोट

कंगना रनौत ने एक एक्ट्रेस के रूप में अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' की शूटिंग आज पूरी कर ली है। वहीं इस बारे में अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालते हुए कंगना रनौत ने फिल्म के सेट से बीटीएस की कई तस्वीरें शेयर कीं और 'इमरजेंसी' मूवी में काम करने के अपने अनुभव के बारे में एक लंबा नोट भी लिखा है। इस नोट में कंगना रनौत ने उन दुश्मनों के बारे में भी संकेत दिया है जिन्होंने आपातकाल को बनने से रोकने के लिए समय के साथ काम किया था।

'मुझे अपनी संपत्ति गिरवी रखनी पड़ी'

पद्मश्री से नवाजी जा चुकीं एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में लिखा है- आज एक एक्टर के रूप में मैंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' की शूटिंग पूरी कर ली है। मेरे जीवन का एक बहुत ही शानदार चरण, यह पूरी तरह से पूरा हो जाता है। ऐसा लग सकता है कि मैंने इसे आराम से पार कर लिया लेकिन सच्चाई इससे बहुत दूर है। उन्होंने आगे लिखा है- मेरी सभी संपत्तियों को गिरवी रखने से लेकर, हर एक चीज जो मेरे पास थी...पहले शेड्यूल के दौरान मुझे डेंगू भी हुआ था। खतरनाक रूप से कम खून की गिनती के बावजूद इसे फिल्माया, एक इंसान के रूप में मेरे कैरेक्टर का गंभीर परीक्षण किया गया है।

'जो लोग मुझे गिरते हुए देखना चाहते हैं'

'जो लोग मुझे गिरते हुए देखना चाहते हैं'

कंगना रनौत ने आगे लिखा है- मैं एसएम पर अपनी भावनाओं के बारे में बहुत खुली हूं लेकिन मैंने ईमानदारी से यह सब शेयर नहीं किया क्योंकि मैं नहीं चाहती कि लोग बेवजह चिंता करें....और जो लोग मुझे गिरते हुए देखना चाहते थे और जो मुझे पीड़ित करने के लिए सब कुछ कर रहे थे, मैं उन्हें अपने दर्द का सुख नहीं देना चाहती थी। साथ ही मैं उनके साथ शेयर करना चाहती हूं आप सब यह मानते हैं कि यदि केवल अपने सपनों के लिए या जो आप चाहते हैं उसके लिए कड़ी मेहनत करना ही काफी है, तो फिर से सोचें क्योंकि यह सच नहीं है।

'आपको जीवन में टूटना नहीं है'

'आपको जीवन में टूटना नहीं है'

कंगना ने आगे लिखा है- आपको कड़ी मेहनत करनी चाहिए जो दी गई है भले ही आप योग्य हों, आपको अपनी सीमा से परे परखा जाएगा और आपको अवश्य ही टूटना नहीं है। कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा है- जब तक आप कर सकते हैं तब तक अपने आप को पकड़ो ...यदि जीवन आपको बख्शता है तो आप भाग्यशाली हैं लेकिन यदि आप टूटते हैं और टुकड़ों में बिखर जाते हैं तो आप धन्य हैं ... जश्न मनाएं ... क्योंकि यह समय है आपके पुनर्जन्म के लिए।

'यह मेरे लिए एक पुनर्जन्म है'

'यह मेरे लिए एक पुनर्जन्म है'

कंगना ने खुद के बारे में लिखा है- यह मेरे लिए एक पुनर्जन्म है और मैं पहले की तरह जीवित महसूस करती हूं। मेरे लिए ऐसा करने के लिए मेरी जबरदस्त प्रतिभाशाली टीम को धन्यवाद ..P.S जो लोग मेरी परवाह करते हैं कृपया जान लें कि मैं अब एक सुरक्षित स्थान पर हूं। अगर मैं नहीं होती तो मैं यह सब शेयर नहीं करती। कृपया चिंता न करें, मुझे केवल आपके आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है।

Recommended Video

    Kangana Ranaut ने Vrindavan में बांके बिहारी के किए दर्शन | वनइंडिया हिंदी *Shorts

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+