बुआ बनने जा रही हैं कंगना रनौत, गोद भराई पर बहन रंगोली के साथ की मस्ती, भाभी को गिफ्ट में दी ये कीमती चीज

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वह जल्द ही बुआ बनने वाली हैं। कंगना रनौत ने अपनी भाभी की गोद भराई सेरेमनी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हं और अपने भाई और भाभी को ढेर सारी बधाई दी है। सोशल मीडिया पर शेयर की गईं इन तस्वीरों में कंगना रनौत का पूरा परिवार एकसाथ नजर आ रहा है। आपको बता दें कि गोद भराई की रस्म के दौरान कंगना रनौत ने अनी भाभी को तोहफे में ज्वैलरी दी है।

कंगना रनौत अपनी भाभी की गोद भराई की सेरेमनी में जमकर डांस करती भी नजर आई हैं। जानकारी के अनुसार कंगना रनौत की भाभी का नाम रितु रनौत हैं। कंगना के भाई अक्षत रनौत शादी के तीन साल बाद पापा बनने जा रहे हैं। इस मौके पर कंगना और उनका पूरा परिवार काफी खुश नजर आया। कंगना रनौत ने अपने फैंस के लिए गोदभराई की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। कंगना रनौत ने अपने भइया और भाभी के साथ जमकर पोज दिए।

Kangana Ranaut

कंगना रनौत की भाभी की गोद भराई
कंगना रनौत ने अपनी भाभी रितु रनौत की गोद भराई की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कंगना रनौत ने पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई है। वहीं उनकी मां पीले रंग के सूट में नजर आ रही हैं। कंगना रनौत की भाभी रितु अपनी गोद भराई की रस्म में हैवी साड़ी और खूब सारी ज्वैलरी पहने हुए नजर आई। तस्वीरों में सभी लोग मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

कंगना ने भाभी को दिया हार
सोशल मीडिया पर शेयर की गईं तस्वीरों में से एक में कंगना रनौत भाभी रितु को गिफ्ट देती भी दिखाई दे रही हैं। बेबी शावर पर कंगना ने भाभी को एक बहुत ही संदर सा हार गिफ्ट किया है। लोगों की मानें तो ये बिल्कुल नौलखा हार जैसा दिखाई दे रहा है।

सोशल मीडिया पर शेयर की गईं तस्वीरें
वहीं कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल भी इस सेरेमनी में मस्ती करती नजर आईं। उन्होंने बेज रंग की साड़ी और सुंदर सी ज्वैलरी पहन रखी थी। वहीं भाई अक्षत भी ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखाई दे रहे थे। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस कंगना रनौत ने लिखा है- बहुत ही कीमती पल शेयर कर रही हूं। ये रितु रनौत की गोदभराई की फोटोज हैं। हम लोग बेबी रनौत के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए बहुत सारा धन्यवाद।

बहन रंगोली ने भी की जमकर मस्ती
कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने भी सोशल मीडिया पर इस सेरेमनी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- गोदभराई के उत्सव पर कुछ तस्वीरें। आपको बता दें कि कंगना रनौत के भाई अक्षत ने साल 2020 में रितु से शादी की थी और अब वह जल्द ही पैरेंट्स बनने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+