Kangana Ranaut को हुआ फिर से प्यार? मिस्ट्री मैन का हाथ थामे दिखीं एक्ट्रेस, फैंस ने कहा-'ऋतिक रोशन की कॉपी'

Kangana Ranaut Mystery Man: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्मों से लेकर विवादित बयानों तक अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस बार कंगना अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में आ गईं।

दरअसल, मुंबई में एक्ट्रेस एक मिस्ट्री मैन का हाथ थामे नजर आईँ जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। एक्ट्रेस की ये तस्वीर देख फैंस अंदाजा लगाने लगे कि उनको एक बार फिर प्यार मिल गया है। हालांकि इस बात को लेकर कोई जानकारी नहीं है कि कंगना ने जिस शख्स का हाथ पकड़ा है वह कौन है।

Kangana Ranaut

वायरल फोटो में देखा जा सकता है कि कंगना रनौत ने ब्लू कलर की ड्रेस के साथ गॉगल्स कैरी किए हुए हैं जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनके साथ मिस्ट्री मैन ने ब्लैक कलर का लुक कैरी किया हुआ है। दोनों ही एकसाथ काफी अच्छे लग रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, ये तस्वीर सैलून के बाहर दोनों की क्लिक की गई है।

कंगना रनौत और उनके मिस्ट्री मैन की ये तस्वीर देख लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। वहीं कुछ फैंस ये देखकर काफी हैरान रह गए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ''उसका बॉयफ्रेंड कौन है?'' एक अन्य यूजर ने लिखा, दोनों एकसाथ बहुत अच्छे लग रहे हैं। एक ने लिखा, 'दोनों काफी खुश हैं।' वहीं कुछ फैंस ने इसे ऋतिक रोशन की कॉफी बताया।

पिछले साल न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कंगना ने अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, "हर चीज का एक समय होता है और अगर मेरी जिंदगी में वह समय आना है तो आएगा। मैं शादी करना चाहती हूं और अपना परिवार बसाना चाहती हूं... लेकिन, जब सही समय आएगा तो जरूर ऐसा होगा।" अब देखना होगा कि एक्ट्रेस कब अपने बॉयफ्रेंड का नाम रिवील करती हैं। खैर इस वायरल फोटो पर अब तक उनकी तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+