'वह बहुत मुंहफट हैं' हेयरस्टाइलिस्ट के साथ ऐसा बर्ताव करती हैं कंगना रनौत, कहा- 'घर बुलाती थीं और मुझे...'
Kangana Ranaut: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार कंगना रनौत अब राजनीति में एंट्री कर चुकी हैं। हाल ही में हिमाचल प्रदेश की मंडी से पहली ही बार में चुनाव जीतकर उन्होंने ये साबित कर दिया कि वह किसी से कम नहीं हैं। इस बीच उनकी हेयरस्टाइलिस्ट ने एक्ट्रेस से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया।
बॉलीवुड सितारों की फेमस हेयरस्टाइलिस्ट मारिया ने हाल ही में अलग-अलग सितारों के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। इस बीच उन्होंने बताया कि कंगना रनौत के साथ काम करके उन्हें कैसा लगा। ऐसे में उन्होंने कंगना के स्वभाव के बारे में खुलासा किया।

बॉलीवुड नाऊ को दिए इंटरव्यू में हेयरस्टालिस्ट मारिया ने बताया कि उन्होंने ज्यादातर काम कंगना रनौत के साथ किया है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, कंगना बहुत ही ज्यादा मुंहफट हैं लेकिन उससे कई ज्यादा वह प्यारी हैं। मारिया ने कहा कि, 'अगर कंगना के घर कभी भी जाएंगे तो वह कभी भी बिना खाना खिलाए नहीं लौटने देंगी। वह हमेशा कहती हैं कि बैठो और खाओ।'
मारिया ने आगे कहा कि, 'कंगना बहुत से लोगों के साथ मुंहफट हैं लेकिन उन्होंने हमेशा से अच्छे से ट्रीट किया है। जब मैंने बहुत अच्छा काम किया है तो उन्होंने हमेशा मेरी तारीफ भी की है। मैं उन्हें जन्मदिन पर भी हमेशा कॉल करती हूं।' मारिया कहती हैं कि बेशक कंगना मुंहफट हैं लेकिन वह काफी सपोर्टिव हैं।
बता दें कि, कंगना रनौत के साथ हाल ही में मंडी सीट से भाजपा सांसद बनी हैं। ये पहली बार है जब उन्होंने राजनीति में कदम रखा है। हालांकि वह बॉलीवुड में भी सक्रिय रहेंगी। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में हैं। जो कि इस साल जून में रिलीज होने वाली थी। लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 की वजह से कंगना की फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा उनके पास कई अन्य प्रोजेक्ट्स हैं जो पाइपलाइन में हैं।












Click it and Unblock the Notifications