एलन मस्क के सपोर्ट में आकर कंगना रनौत ने बोली ये बात, एक्ट्रेस का अकाउंट सस्पेंड होने पर भड़के थे लोग

हाल ही में माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर का चार्ज लेने पर कंगना रनौत ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की खूब तारीफ की है।

Kangana Ranaut Hails Elon Musk: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अकसर अपने बयान और बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले ही साल एक्ट्रेस का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हुआ था। ऐसे में अब हाल ही में माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का चार्ज लेने पर एक्ट्रेस ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की सराहना की है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पह कंगना ने एक फैन की पोस्ट को रीशेयर किया, जिसमें एक्ट्रेस के अकाउंट को रीस्टोर करने की बात कही गई थी। अब कंगना का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कंगना ने शेयर किया पोस्ट

कंगना ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल ये पोस्ट moron_humor नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया था। इस यूजर ने डोनाल्ड ट्रंप और कंगना रनौत के ब्लॉक अकाउंट के स्क्रीनशॉट शेयर किए थे। पोस्ट को कैप्शन देते हुए शख्स ने लिखा था कि फ्रीडम ऑफ स्पीच की स्पिरिट में उम्मीद है कि आप कंगना रनौत और एलन मस्क के अकाउंट को रीस्टोर करेंगे।

अकाउंट सस्पेंड होने पर भड़के थे लोग

अकाउंट सस्पेंड होने पर भड़के थे लोग

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर स्क्रीनशॉट्स शेयर करते हुए यूचतर ने लिखा कि उम्मीद है कि आप कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट भी जल्द रिस्टोर करेंगे। शख्स ने स्टोरी शेयर करते हुए फ्रीडम ऑफ स्पीच का स्टिकर भी लगाया। कंगना के फैंस एक्ट्रेस के इस रिएक्शन को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं।

एक्ट्रेस ने की एलन मस्क की तारीफ

एक्ट्रेस ने की एलन मस्क की तारीफ

कंगना रनौत ने न्यूज आर्टिकल्स के भी कुछ स्क्रीनशॉट्स शेयर किए। उनमें लिखा था कि एलन मस्क ने लिया ट्विटर का चार्ज, सीईओ पराग अग्रवाल और अन्य शीर्ष अधिकारियों को किया बाहर। कंगना रनौत ने अब इन सभी खबरों के स्क्रीनशॉट्स शेयर करते हुए एलन मस्क को सराहा है औऱ ताली बजाने वाले इमोजी भी शेयर किए हैं।

कान्ये वेस्ट की करी थी आलोचना

कान्ये वेस्ट की करी थी आलोचना

बताते चलें कि कुछ दिनों पहले ही रैपर कान्ये वेस्ट के इंस्टाग्राम अकाउंट को फ्रीज कर दिया गया था, जिसके बाद लगभग दो सालों के बाद ट्विटर पर वापसी की। इसके बाद रैपर ने एलन मस्क के ट्विटर को खरीदने की खबरों की कड़ी आलोचना की थी।

इस मुद्दे पर भी कूदी थीं कंगना

इस मुद्दे पर भी कूदी थीं कंगना

लेकिन कंगना रनौत इस मुद्दे पर भी कूदने से पीछे नहीं हटीं और एक्ट्रेस ने एलन मस्क का बचाव करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वैनिटी फेयर के आर्टिकल को शेयर किया। इस आर्टिकल में रैपर कान्ये वेस्ट की ट्विटर पर वापसी का विरोध हो रहा है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा था।

ट्विटर अकाउंट हुआ था सस्पेंड

ट्विटर अकाउंट हुआ था सस्पेंड

बताते चलें कि पिछले साल मई के महीने में बंगाल विधानसभा के चुनाव के नतीजे आने पर कंगना रनौत ने रिएक्शन दिए थे। इसके बाद ही अस्थाई रूप से एक्ट्रेस का अकाउंट निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद कई फैंस कंगना रनौत के सपोर्ट में उतरे थे।

कंगना रनौत का वर्कफ्रंट

कंगना रनौत का वर्कफ्रंट

कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात की जाए, तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म तेजस में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में कंगना ने एयरफोर्स के पायलट की भूमिका निभाई है। फिल्म तेजस के अलावा कंगना रनौत फिल्म इमरजेंसी, सीता और इमली में भी अहम किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। कंगना के फैंस एक्ट्रेस की इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले एक्ट्रेस की फिल्म धाकड़ रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ फैंस का भी बहुत बुरा रिस्पॉन्स मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+