बैजनाथ मंदिर में शॉर्ट्स पहने लड़की को देख भड़की कंगना रनौत, फटकार लगाते हुए सुनाई आपबीती, दी ये सलाह

मंदिर में शॉर्ट्स पहने लड़की को देख भड़की कंगना रनौत, फटकार लगाते हुए सुनाई आपबीती, दी ये सलाह

Kangana Ranau

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन अपने बयानों के कारण खूब चर्चा में भी बनी रहती हैं। कई बार अपने बयानों के कारण लोगों के निशाने पर भी जा आ जाती हैं।

हाल ही में कंगना रनौत ने पवित्र बैजनाथ मंदिर दर्शन करने शार्ट्स पहने पहुंची लड़की की ट्वीटर जमकर फटकार लगाई है। दरअसल, कंगना ने एक शख्‍स की पोस्‍ट को रीट्वीट किया हैं और लड़कियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई है।

मंदिर में छोटे कपड़े पहनने के लिए फटकार लगाते हुए सुनाया वाकया

कंगना रनौत ने एक लड़की को मंदिर में छोटे कपड़े पहनने के लिए फटकार लगाने के साथ अपने साथ हुई एक घटना साझा की जब उन्‍हें वेटिकन में ऐसे कपड़े पहनने की अनुमति नहीं थी।

शख्‍स ने पोस्‍ट में शेयर की थी ये फोटो

शख्‍स ने जो पोस्‍ट शेयर की है उसमें हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शिव मंदिर बैजनाथ मंदिर की एक फोटो शेयर की है। जिसमें लड़की ने शार्ट्स पहने हुए हैं। एक लड़की क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स में दिख रही है जबकि दूसरी डेनिम में शॉल लपेटे हुए दिख रही है। शख्‍स ने लिखा ये दृश्य है हिमाचल के प्रसिद्ध शिव मंदिर बैजनाथ का।

मंदिर में ऐसे पहुंचे हैं जैसे किसी पब या नाइटक्लब में गये हों

बैजनाथ मंदिर में ऐसे पहुंचे हैं जैसे किसी पब या नाइटक्लब में गये हों। ऐसे लोगों को मंदिर में घुसने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। मैं इसका कड़ा विरोध करता हूं। मेरी सोच को अगर ये सब देख कर छोटा या घटिया कहा जाता है तो भी मंजूर है!

कंगना ने लड़की की फटकार लगाते हुए सुनाई ये आपबीती

कंगना ने इस पोस्‍ट को री पोस्‍ट करते हुए लिखा ये वेस्‍टर्न कपड़े हैं जिन्‍हें अंग्रेजो ने बताया और इसे प्रमोट किया है। एक्‍ट्र्रेस ने बताया कि जब वो एक बार काम के सि‍लसिले में वैटिकन सिटी में थी और उन्‍होंने शॉर्ट्स टी शर्ट पहनी थी तब उन्‍हें परिसर में घुसने की अनुमति नहीं दी गई थी। कंगना ने बताया कि इसके बाद उन्‍हें होटल जाकर कपड़े चेंज करने पड़े थे।

कंगना ने लिखा ऐसे मुर्खों के लिए सख्‍त नियम होने चाहिए

एक्‍ट्रेस कंगना रनौत ने आगे लिखा नाइट ड्रेस पहनने वाली ये कैजुएल कपड़ों में आलसी और बेवकूफ हैं। मुझे भी लगता है कि इनकी कुछ और मंशा होगी लेकिन इस तरह के मुर्खों के लिए सख्‍त नियम होने चाहिए।

कंगना हाल ही में गई थीं हरिद्वार

कंगना हिमाचल प्रदेश के मनाली की रहने वाली हैं और अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने राज्य की संस्कृति के बारे में बात करती हैं। उसने हाल ही में हरिद्वार की अपनी यात्रा से झलकियां साझा की थी और एक वीडियो में गंगा नदी के किनारे बैठी हुई नजर आ रही थी।

कंगना की अपकमिंग फिल्में

कंगना जल्‍द ही इमरजेंसी फिल्‍म में नजर आएंगी। जिसे कंगना ने ही निर्देशित किया है। ये फिल्म में पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती हैं और फिल्म से उनका पहला लुक उन्हें दिवंगत शक्तिशाली नेता के साथ एक आकर्षक समानता दिखाता है। हालांकि कंगना ने अभी तक तेजस की रिलीज़ की तारीख की घोषणा नहीं की है, जिसमें वह एक भारतीय वायु सेना अधिकारी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। कंगना रनौत सीता: द अवतार और दिद्दा: द वारियर क्वीन ऑफ कश्मीर में भी नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+