'टीकू वेड्स शेरू' के नेगेटिव रिव्यूज पर कंगना रनौत का रिएक्शन, कहा- पेड ट्रेंड्स और फर्जी बातों पर न दें ध्यान

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कंगना रनौत ने हाल ही में अपनी फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' के एक प्रमोशनल वीडियो में ऋतिक रोशन का नाम लिया था जिसे देखने के बाद लोगों ने कहा है कि कंगना ने जान बूझकर ऋतिक रोशन को इसमें घसीटा है। वहीं अब कंगना ने दावा किया है कि बतौर क्रिएटिव प्रोड्यूसर उनकी पहली फिल्म टीकू वेड्स शेरू को मिल रही नकारात्मक समीक्षाएं 'मूवी माफिया' द्वारा चलाए गए बदनाम अभियान का एक हिस्सा हैं। उन्होंने दर्शकों से फिल्म देखने और 'फर्जी रुझानों' पर न जाने का आग्रह किया है।

कंगना रनौत ने लगाए ये आरोप
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है- मूवी माफिया मेरी फिल्म को नुकसान पहुंचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। रिलीज से पहले ही फर्जी समीक्षाएं और बदनामी भरे अभियान शुरू कर दिए गए थे। वैसे भी अब ये फिल्म स्ट्रीमिंग हो रही है, कृपया इसे जरूर देखें। अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ मिलकर देखें। किसी की भी कही बातों पर विश्वास न करें। पेड ट्रेंड, नकली रुझानों या समीक्षाओं पर भरोसा न करें।

kangana ranaut

कम उम्र में काम शुरू करना बेहतर
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर लिखा है- जब मैंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी तब मैं 16 साल की थी। अगर आप मेरे फिल्मी करियर के बारे में सोच रहे हैं तो मैं बता दूं कि कम उम्र में शुरुआत करना बेहतर है, समस्या ये है कि आप दीवार पर एक छोटे से फूल की भूमिका निभाते हैं। यहां युवाओं का शोषण किया जाता है और किसी को कोई अवसर नहीं दिया जाता है।

नवाजुद्दीन और अवनीत में 20 साल का अंतर
कंगना रनौत ने आगे लिखा है- पीआर माफिर उम्र के विवाद को लेकर जो कुछ भी कर रहे हैं ह कुछ भी काम का नहीं है। बेहतर होगा कि वह अपनी खुद की फिल्मों पर काम करें और 'टीकू वेड्स शेरू' को दोबारा देखें। एक दूसरी इंस्टा स्टोरी में, कंगना रनौत ने अपनी और इरफान खान की एक तस्वीर पोस्ट की है और लिखा है- मजेदार बात ये है कि इस फिल्म के लिए पहली पसंद इरफान खान और कंगना रनौत ही थे। इन दोनों की उम्र में 20 साल से ज्यादा का अंतर है। आखिर में ये फिल्म नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर ने की जिनकी उम्र में भी 20 साल से ज्यादा का ही अंतर है।

किस सीन पर कंगना को सुनाई गई बातें
आपको बता दें कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी 49 साल के हैं, जबकि एक्ट्रेस अवनीत कौर 21 साल की हैं। फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' के ट्रेलर में उनके बीच हुए किस को देखकर सोशल मीडिया पर कई लोग भड़क गए थे। लोगों ने फिल्म की क्रिएटिव प्रोड्यूसर कंगना रनौत को खूब खरी खोटी सुनाई थी। लोगों ने इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+