'CISF जवान कुलविंदर...' कंगना थप्पड़ केस में हुई इस एक्टर की एंट्री, लेकिन ऐसा क्या बोला कि पड़ गए लेने के देने
Kangana Ranaut Slapped: बीते दिनों कंगना रनौत थप्पड़ कांड सुर्खियों में है। एयरपोर्ट पर हुए इस मामले को लेकर सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी कड़ी में टीवी एक्टर नकुल मेहता ने भी पोस्ट शेयर किया। उन्होंने कंगना का नाम तो नहीं लिया, मगर ये जरूर कह दिया कि कुलविंदर कौर की बायोपिक में लीड रोल कौन निभाएगा? मगर लगता है किएक्टर को इस मसले पर चुटकी लेना काफी भारी पड़ गया और सोशल मीडिया पर लोग जमकर रिएक्शन देने लगे।
कंगना रनौत को सीआईएसएफ की जवान ने थप्पड़ जड़ा तो नकुल मेहता ने चुटकी लेते हुथए कहा कि अब कुलविंदर कौर की बायोपिक में लीड रोल कौन निभाएगा? देखते ही देखते ये ट्वीट खूब वायरल हो गया और इसपर लोग जमकर रिएक्शन देने लगे।

कंगना के नाम पर फेम लेने पर हुए ट्रोल
एक यूजर ने कहा कि क्या हुआ फेल एक्टर अब कंगना के नाम से फेम लेना है। मोहित.. खैर उस ट्रेलर में वीएफएक्स काफी अच्छे थे। कंगना के फैंस ने एक्टर को बुरी तरह से ट्रोल करते हुए कहा कि मुझे यकीन नहीं है कि कौन खेलेगा, लेकिन मुझे यकीन है कि उस बायोपिक में मेकर आपको कास्ट नहीं करेंगे।
लोगों ने उड़ा दिया नकुल का मजाक
कई लोगों ने तो नकुल को फ्लॉप एक्टर बताकर लिखा कि फेस फ्लॉप टीवी सेलिब्रिटी के पास रोजी-रोटी के लिए कोई नया शो नहीं है और उसे और उसके परिवार को ध्यान खींचने के लिए बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत पर निर्भर रहना पड़ता है। एक ने कहा कि कौन बोल रहा है, जो खुद शाहिद कपूर को कॉपी करता है, पहले अपनी एक्टिंग तो सही कर ले नकुल मेहता।












Click it and Unblock the Notifications