'Kangana Ranaut चुड़ैल है, गटर माउथ', 47 साल की फेमस सोशल मीडिया सेंसशन ने BJP सांसद को लेकर ये क्या कहा?
Kangana Ranaut and Rakhi Sawant: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत ने Gen G छात्र प्रदर्शनकारियों पर कंगना रनौत की टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आपको बता दें कि राखी सावंत छात्रों के समर्थन में सामने आईं और एक्टर्स-राजनेता की टिप्पणियों पर सवाल उठा रही हैं। कंगना रनौत के Gen G को 'गटर' कहे जाने के एक दिन बाद राखी सावंत ने उन पर निशाना साधा है। आपको बता दें कि कंगना रनौत ने सीजेपी के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वाली युवा महिलाओं के बारे में भी भद्दी टिप्पणी की थी। ऐसे में कंगना रनौत पर गुस्सा दिखाते हुए राखी सावंत ने उन्हें 'चुड़ैल' कहा है।
राखी सावंत ने कंगना रनौत की कर दी बोलती बंद?
राखी सावंत ने कहा है- देश की युवा लड़कियों और छात्रों के बारे में बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत को इस तरह से बात नहीं करनी चाहिए थी। उन्होंने कंगना की मानसिक स्थिति पर भी सवाल उठाया है और उनकी टिप्पणियों का जवाब देते हुए एक्ट्रेस के पिछले विवादों के बारे में बात की है।

राखी सावंत ने की कंगना रनौत की जमकर आलोचना
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए राखी सावंत ने कंगना रनौत के राजनीतिक सफर पर तंज कसा है। राखी ने कंगना रनौत से सवाल किया है कि उन्होंने सांसद का पद कैसे हासिल किया। राखी सांवत ने अपने वीडियो में कहा है- आपने MP बनने के लिए क्या किया? अगर अब आप कभी चुनाव लड़ेंगी, तो आपको लोगों के वोट नहीं मिलेंगे। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि आप हिमाचल प्रदेश के मंडी में इतना बड़ा नाम कैसे बनीं या फिर आज आप जिस पद पर हैं, वहां तक कैसे पहुंचीं।
राखी ने कहा- कंगना रनौत चुड़ैल है
राखी सावंत ने वीडियो में कंगना रनौत को चुड़ैल कहा। साथ ही Gen Z और खासकर युवा महिलाओं के बारे में एक्ट्रेस की भद्दी बातों के लिए उनकी जमकर आलोचना भी की। राखी सावंत ने कहा- आप हमारे देश की लड़कियों के बारे में क्या कह रही हैं? आप मेरे स्टूडेंट्स के बारे में, हमारे देश की बेटियों के बारे में ये सब क्या कह रही हैं?
'कंगना रनौत तुम्हे तो सरेआम थप्पड़ पड़ गया था'
-राखी ने आगे कहा- आपको एयरपोर्ट पर थप्पड़ वाली घटना का सामना करना पड़ा था, आपको याद है? क्या आपको डर नहीं लगता? अगर आप ऐसे ही करती रहीं तो आपको हर जगह लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। आपको बता दें कि राखी सावंत ने साल 2024 की एक घटना का जिक्र किया, जब कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक CISF कांस्टेबल ने कथित तौर पर किसानों का अपमान करने के लिए थप्पड़ मार दिया था।
-राखी सावंत ने कंगना रनौत के सिक्योरिटी कवर पर भी सवाल उठाया है। साथ ही कंगना को बिना किसी सिक्योरिटी के बाहर निकलने का चैलेंज दिया है। राखी सावंत ने कहा- दम है तो अकेली घूमो बाहर। हम लोग जैसे घूमते हैं। तब तुम्हे पता चलेगा देश के बच्चों की ताकत। संसद में बैठकर क्या बकवास कर रही हो। देश की लड़कियों को इतना बुरा बोल रही हो।
राखी सावंत ने कंगना के कैरेक्टर पर उठाया सवाल
आपको बता दें कि राखी सावंत ने अपने वीडियो में बॉलीवुड में कंगना रनौत के पिछले विवादों का भी जिक्र किया है। कंदना को गटर माउथ कहते हुए राखी सावंत ने कहा- अपना कैरेक्टर देखो और बॉलीवुड में तुमने क्या-क्या किया है, सबको पता है। तुम्हारी जुबान कितनी गंदी है। तुम मेरे देश की लड़कियों के खिलाफ बोल रही हो, क्या तुम्हारी इतनी औकात है?
कंगना रनौत ने Gen Z के खिलाफ की ऐसी बयानबाजी
जानकारी के अनुसार हाल ही में कंगना रनौत ने Gen Z के खिलाफ बहुत ही आपत्तिजनक और विवादित टिप्पणी की थी। साथ ही युवा पीढ़ी को 'गटर' तक कह दिया था, जिसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रवक्ता सौरव दास ने उन्हें करारा जवाब दिया था। हालांकि बाद में कंगना ने भी सौरव दास पर पलटवार किया।
कंगना रनौत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने लिखा था- मुझे सोशल मीडिया पर GenZ के वायरल रील्स देखकर उल्टी आ जाती है। इतनी घिनौनी वीडियोज मैंने आज तक नहीं देखी हैं। ये लोग जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये भाषा इनतनी गंदी है कि इसे सुना ही नहीं जा सकता। मैंने अपनी लाइफ में कभी भी इतनी घिनौनी हरकतें नहीं देखी हैं। ये तो गटर हैं।
कंगना रनौत ने Gen Z की परवरिश पर उठाए थे सवाल
-कंगना रनौत ने अपनी पोस्ट में GenZ की परवरिश को लेकर भी सवाल उठाए थे। कंगना ने लिखा था- इन्हें कौन जन्म दे रहा है? कौन इन लोगों को पाल रहे हैं? आप खुद को कॉकरोच बोलते हैं और उन्हीं की तरह ही बर्ताव भी कर रहे हो। इन वायरल वीडियोज को देखकर मुझे गहरा सदमा लगा है। ये सब देखने के बाद मुझे डिजिटल डिटॉक्स की जरूरत पड़ गई है।
-कंगना रनौत ने CJP के स्पोक्सपर्सन सौरव दास पर भी निशाना साधा है। कंगना ने सौरव दास को 'बेकार और बेरोजगार' कहा है। साथ ही कहा है कि उनकी उम्र में वह 2 नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी थीं। कंगना के इस बयान के बाद इंटरनेट पर हंगामा मच गया है।


Click it and Unblock the Notifications
