फिल्में छोड़ राजनीति में एंट्री कर सकती हैं कंगना रनौत, कहा- श्रीकृष्ण की कृपा रही तो चुनाव लडूंगी
Kangana Ranaut Politics: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपने विवादास्पद बयानोंको लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। राजनीति से लेकर इंटरनेशनल मुद्दों तक पर वो बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। वह अक्सर अपने बयानों को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। फिलहाल उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'तेजस' फ्लॉप होने के कगार पर है और ऐसे में उनका मन परेशान चल रहा है। अपने मन को शांत करने के लिए वह द्वारिकाधीश पहुंची हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने भगवान के सामने पॉलिटिक्स में अपनी एंट्री को लेकर भी कई खुलासे किए हैं।
पॉलिटिक्स में एंट्री कर सकती हैं कंगना रनौत
आपको बता दें कि कंगना रनौत से अक्सर पॉलिटिक्स में एंट्री करने को लेकर कई तरह के सवाल पूछे जाते हैं। हालांकि अभी तक इससे वह इनकार ही करती आई हैं। लेकिन इस बार उन्होंने राजनीति को लेकर एक पॉजिटिव जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने मीडिया से बातचीत करते हुए लोकसभा चुनाव लड़ने का हिंट दिया है। कहा जा रहा है कि वह राजनीति में एंट्री कर सकती हैं।

द्वारिकाधीश दर्शन करने पहुंचीं कंगना रनौत
द्वारिकाधीश पहुंची कंगना रनौत का कहना है कि अगर भगवान श्री कृष्ण की कृपा रही तो वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। जानकारी के अनुसार कंगना रनौत हाल ही में द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन के लिए गई थीं। भगवान के सामने प्रार्थना करने के बाद एक्ट्रेस ने मीडिया से बातचीत की। यहां एक्ट्रेस ने राजनीति में आने का हिंट भी दिया। कंगना रनौत ने द्वारिकाधीश दर्शन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इस मौके पर कंगना ने साड़ी पहनी हुई थी और वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखी ये बड़ी बात
कंगना ने मीडिया से बता करते हुए कहा कि वो कई दिनों से बेचैन थीं। ऐसे में द्वारकाधीश के दर्शन करने के बाद उनके मन को शांति मिली है। वो अब पहले से अच्छा महसूस कर रही हैं। कंगना ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी को बताते हुए लिखा है- कुछ दिनों से हृदय बहुत व्याकुल था, ऐसा मन हुआ कि द्वारकाधीश के दर्शन करूं। श्री कृष्ण की इस दिव्य नगरी द्वारका में आते ही, यहां की धूल मात्र के दर्शन से ऐसा लगा कि मेरी सारी चिंताएं टूट कर मेरे कदमों में गिर गई हों। मेरा मन स्थिर हो गया और अनंत आनंद की अनुभूति हुई। हे द्वारकाधीश इसी तरह अपनी कृपा बनाये रखना। हरे कृष्णा।
लोगों ने कंगना को किया ट्रोल
कंगना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह द्वारका नगरी को नाव में बैठकर घूम रही हैं। उन्होंने इस जगह की जमकर तारीफ भी की है। हालांकि इस दौरान वह काफी गहरी सोच में डूबी हुई दिखाई दे रही थीं। लोगों ने कंगना को जमकर ट्रोल भी किया है और कहा है कि अब वह केवल वीडियो रील्स ही बना सकती हैं क्योंकि फिल्में बनाना अब उन्हें नहीं आता है।












Click it and Unblock the Notifications