Kangana Ranaut ने रणबीर को कहा 'दुर्योधन' तो करण को बताया 'शकुनि मामा', बोलीं- 'सुशांत के सुसाइड के पीछे..'
खबर है कि नितेश तिवारी की 'रामायण' में रणबीर कपूर को राम का रोल मिला है। जिसके बाद कंगना रनौत ने ना सिर्फ रणबीर बल्कि करण जौहर को भी आड़े हाथों लिया।
Kangana Ranaut Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने पोस्ट से किसी ना किसी सेलिब्रिटी पर निशाना साधती रहती हैं। वहीं एक बार फिर एक्ट्रेस ने फिल्म निर्माता करण जौहर और अभिनेता रणबीर कपूर को आड़े हाथों लिया। यहां तक कि उन्होंने दोनों को शकुनि और दुर्योधन तक कह दिया। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।
करण-रणबीर पर भड़कीं कंगना
दरअसल, जबसे नितेश तिवारी की 'रामायण' में राम का रोल रणबीर कपूर को ऑफर हुआ है तभी से कंगना रनौत इस फिल्म की पूरी कास्ट पर तंज कस रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने नए पोस्ट में रणबीर कपूर को दुर्योधन तो करण जौहर को शकुनि कह दिया है। साथ ही उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के खिलाफ सभी फर्जी खबरें फैलाने का आरोप रणबीर और करण जौहर पर लगाया।

एक को कहा शकुनि तो दूसरे को कहा दुर्योधर
कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में लिखा, 'फिल्म इंडस्ट्री में सभी तरह के खतरे हैं लेकिन इससे भी बदतर ये दुर्योधन (सफेद चूहा) और शकुनी (पापा जो) जोड़ी है। वे खुद जानते हैं कि वो सबसे ज्यादा गोसिप करने वाले, जेलसी और इनसिक्योर हैं। वो खुद को फिल्म इंडस्ट्री का सूचना प्रसारण मंत्रालय बताते हैं। पूरी फिल्म इंडस्ट्री जानती है कि उन्होंने ही सुशांत को सुसाइड करने पर मजबूर किया था।
कंगना ने ऋतिक को भी घसीटा
इतना ही नहीं कंगना रनौत ने अपने इस पोस्ट में अभिनेता और अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन को भी घसीटा। एक्ट्रेस ने लिखा, 'इन्होंने ही मेरे और HR (ऋतिक रोशन) के बारे में भी खिलाफ कई ओछे रियूमर्स फैलाए थे जिसकी वजह से मेरी जिंदगी और करियर में उनका दखल परेशान करने से परे रहा है'।
पहले भी रणबीर को लेकर बोलीं थी कंगना
इससे पहले कंगना रनौत ने कहा था कि, रणबीर कपूर को इससे पहले भगवान शिव का रोल मिला था जिसे किसी ने देखना पसंद नहीं किया और अब इन्हें राम बनना है। जबकि इन्हें तो रावण का रोल मिलना चाहिए। पता नहीं ये अब कैसा कलयुग आ चुका है। बता दें कि, कंगना रनौत आए दिन रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पर निशाना साधती रहती हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications