कंगना रनौत ने तापसी पन्नू को उनकी सबसे 'सस्ती कॉपी' कहा था, एकता कपूर ने चुटकी लेते हुए दिया ये जवाब

कंगना रनौत ने तापसी पन्नू को उनकी सबसे सस्ती कॉपी कहा तो एकता कपूर ने दिया ये जवाब

मुंबई, 28 जुलाई: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत को यूं ही नही कहा जाता, वो आए दिन वो बयान देकर किसी ना किसी से पंगा लेती रहता हैं। बेबाकी से अपनी बात रखने वाली कंगना रनौत का इसी के चलते बॉलीवुड की कई एक्‍ट्रेस और एक्‍टर से भी छत्‍तीस का आंकड़ा रहता है। उन्‍हीं एक्‍ट्रेस में तापसी पन्नू का भी नाम शामिल है। कंगना ने तापसी को अपनी सबसे सस्‍ती कॉपी कहा था तब से दोनों के बीच कई बार झगड़ा हो चुका है।

तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा' का ट्रेलर रिलीज हुआ

तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा' का ट्रेलर रिलीज हुआ

हाल ही में तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा' का ट्रेलर रिलीज हुआ । अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित और एकता कपूर द्वारा निर्मित ये फिल्‍म है। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर एकता और अनुराग पहुंचे लेकिन तापसी वहां नहीं थीं क्योंकि वह शाहरुख खान के साथ फिल्‍म 'डंकी' की शूटिंग में व्यस्त थीं। तापसी इस मौके पर मौजूद नहीं थी इसके बावजूद एकता कपूर से कंगना के तापसी को लेकर किए गए कमेंट पर सवाल किया गया।

क्‍या कंगना और तापसी में कोई समानता है ?

क्‍या कंगना और तापसी में कोई समानता है ?

याद रहे एकता कपूर की कई फिल्‍मों में कंगना रनौत ने काम किया है और अब वह तापसी के साथ काम कर रही हैं। दोबारा फिल्‍म की निर्माता से पूछा गया कि कंगना को तापसी को अपनी सबसे सस्ती कॉपी कहने के बारे में उनका क्या कहना है और क्या उन्हें दोनों के बीच कोई समानता नजर आती है।

एकता ने चुटकी लेते हुए बोली ये बात

एकता ने चुटकी लेते हुए बोली ये बात

एकता ने चुटकी लेते हुए कहा 'ये कैसा सवाल है?' इसके बाद एकता ने कहा दोनों में केवल एक समानता है, दोनों अद्भुत ट्रेलब्लेज़र महिलाएं हैं और उन्हें एक-दूसरे के खिलाफ खेलना आपका और मेरा काम नहीं है। हम महिलाएं हैं, हम एक-दूसरे का ताज एडजस्ट करते हैं, हटाते नहीं हैं।"

जानें क्‍यों कंगना ने तापसी को कहा था अपनी सस्‍ती कॉपी

जानें क्‍यों कंगना ने तापसी को कहा था अपनी सस्‍ती कॉपी

याद रहे, जनवरी 2021 में तापसी पन्नू को ट्रोल उनकी एक फोटो के कारण किया गया था जो उन्‍होंनेमैगजीन शूट के लिए करवाया था। फैन्स ने दावा किया था कि तापसी ने 1000 वीं बार कंगना को कॉपी किया है। इस फोटो में दोनों एक जैसे पोज में नजर आई थी । कंगना ने तापसी की इस फोटो पर चुटकी लेते हुए लिखा है कि तापसी उनकी सबसे बड़ी फैन हैं और वो हमेशा उन्‍हें कॉपी करती करने की कोशिश करती हैं।

मिराज की रीमेक है दोबारा फिल्‍म

मिराज की रीमेक है दोबारा फिल्‍म

एकता कपूर ने फिल्‍म दोबारा के बारे में बताया कि ये फिल्म स्पेनिश फिल्म मिराज की रीमेक है जो 2018 में रिलीज़ हुई थी। इसमें मनी हीस्ट अभिनेता अलवारो मोर्टे ने मुख्य भूमिका निभाई थी। दोबाराा में पावेल गुलाटी, नासर और राहुल भट भी हैं। यह 19 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है।

तापसी की अपकमिंग फिल्‍में

तापसी की अपकमिंग फिल्‍में

दोबारा के अलावा, तापसी पन्नू ब्लर, वो लड़की है कहां और डंकी जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। अभिनेत्री की आखिरी रिलीज़ क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक शाबाश मिठू थी, और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक आपदा बन गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+