रावण दहन करते हुए कंगना रनौत से हुई ये बड़ी गलती, उड़ा मजाक, लोग बोले- आजकल तो शूर्पणखा ही....
Kangana Ranaut Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेजस' को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी ये फिल्म आगामी 27 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस समय कंगना रनौत अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। कंगना रनौत गत 24 अक्टूबर 2023, दशहरे के पावन अवसर पर रावण दहन के लिए दिल्ली के मशहूर लव-कुश रामलीला में पहुंची थीं। इस समारोह में उन्होंने न सिर्फ अपने फिल्म का प्रमोशन किया बल्कि 50 साल में पहली बार एक महिला के रूप में रावण का दहन भी किया।
कंगना रनौत ने किया रावण दहन
मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार कंगना रनौत 50 साल के इतिहास में रावण का दहन करने वाली पहली महिला बन गई हैं। हालांकि अपनी एक बड़ी गलती के चलते फिलहाल लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। रावण दहन करने दिल्ली के मशहूर लव-कुश रामलीला में पहुंचीं कंगना रनौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद से लोग उनका मजाक बना रहे हैं।

रावण का वध करते हुए चूके कंगना के निशाने
दिल्ली में आयोजित हुए लव कुश रामलीला में रावण का दहन करने के लिए कंगना रनौत पहुंची थीं। रावण का वध करते हुए एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह बाण चलाती नजर आ रही हैं। हालांकि, इस दौरान उनके तीन निशाने चूक जाते हैं। वीडियो में कंगना जय श्रीराम का नारा लगाती हुई बाण पकड़ती नजर आ रही हैं। वह बाण को तीन बार फेंकने की कोशिश करती हैं, लेकिन तीनों बार एक्ट्रेस की कोशिश बेकार चली जाती है। इसके बाद कमेटी का एक सदस्य उन्हें तीर चलाने में मदद करता है और रावण का दहन करता है।
वीडियो देख लोगों की छूटी हंसी
कंगना रनौत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। साथ ही कंगना रनौत को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- बाण चले न चले पर नवाबी न घटे। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- रील लाइफ कंगना वर्सेस रियल लाइफ कंगना....ये दावा करती हैं कि ये टॉम क्रूज से अच्छा स्टंट करती हैं। हाहाहा...तीर का एक भी निशाना नहीं लगा। वैसे भी सच ही झूठ को मार सकता है। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- जुबान चलाने से, तीर चलाना कितना आसान है। पहली बार शूर्पणखा को रावण का वध करते देख रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications