'आजादी नहीं भीख': कंगना के बयान को बीजेपी नेता ने कहा स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान, कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली, 12 नवम्बर। "भारत को 1947 में आजादी नहीं भीख मिली थी", बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के इस बयान को दिल्ली बीजेपी के नेता प्रवीन शंकर कपूर ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का अपमान कहा है और कंगना के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

कंगना ने आजादी को बताया था भीख

कंगना ने आजादी को बताया था भीख

कंगना रनौत का एक निजी टीवी चैनल के एक कार्यक्रम का वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने देश की आजादी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में अभिनेत्री को यह कहते सुना जा सकता है कि भारत ने 1947 में जो हासिल किया था वह भीख थी। कंगना ने कहा "1947 में भारत को जो मिला वह आजादी नहीं भीख थी। आजादी तो 2014 के बाद मिली है।" कंगना रनौत 2014 में मोदी सरकार बनने से इसे जोड़ रही थी।

कंगना का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और राजनेताओं से लेकर फिल्मी जगत की कई हस्तियों ने कंगना के बयान की कड़ी निंदा की है। कंगना के इसी बयान पर दिल्ल्ली बीजेपी प्रवक्ता ने इसे स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

कपूर ने ट्वीट कर बोला हमला

कपूर ने ट्वीट कर बोला हमला

"एक स्वतंत्रता सैनानी पिता का पुत्र होने एवं स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से आने का कारण कंगना रनौत के द्वारा भारत की आजादी को भीख मे मिली आजादी कहना मुझे आजादी का सबसे बड़ा दुरुपयोग एवं स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग का अपमान लगता है।"

उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा कि काश भारत की न्याय व्यवस्था इस मामले पर संज्ञान ले।

Recommended Video

    Kangana ने 1947 की आजादी को बताया था भीख, Mahatma Gandhi के पोते का आया करारा जवाब | वनइंडिया हिंदी
    वरुण ने भी बोला था तीखा हमला

    वरुण ने भी बोला था तीखा हमला

    इसके पहले बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने भी कंगना के बयान पर तीखा हमला बोलते हुए इसकी तुलना देशद्रोह से कर दी थी। वरुण ने कंगना के बयान का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा था कि कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान, और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार। इस सोच को मैं पागलपन कहूं या देशद्रोह?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+