अयोध्या में राम की भक्ति में डूबी Kangana Ranaut, मंदिर में एक्ट्रेस ने लगाया झाड़ू, वायरल हुआ वीडियो
Ram Mandir Pran Pratishtha: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। जिसमें तमाम बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। ये देश के लिए बड़ा दिन होने वाला है। अब इस ऐतिहासिक दिन से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अयोध्या पहुंच चुकी हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या पहुंच चुकी हैं। इस दौरान एक्ट्रेस राम भक्ति में लीन लीन नजर आईं। उन्होंने रामभद्राचार्य जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। कंगना रनौत ने ये फोटोज शेयर कर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा।

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, "आओ मेरे राम। आज परमपूजनीय श्री रामभद्राचार्य जी से मुलाकात हुई, उनका आशीर्वाद लिया। उनके द्वारा आयोजित शास्त्रवत् सामूहिक हनुमान जी यज्ञ में भाग लिया। अयोध्या धाम में श्री राम के स्वागत में सब राममयी हैं। कल अयोध्या के राजा लम्बे वनवास के बाद अपने घर आ रहे हैं । आओ मेरे राम, आओ मेरे राम।"
इसके अलावा कंगना रनौत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह हनुमान मंदिर में झाड़ू लगाते हुए नजर आई। राम भक्ति में लीन कंगना रनौत ने राम मंदिर में सेवा कर कोने-कोने में सफाई की। हालांकि कुछ फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की तो कुछ ने उनके इस अंदाज को शो ऑफ बताया। इस दौरान कंगना रनोट लाल और गोल्डन कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने गोल्ड की जेवेलरी और से अपने लुक को पूरा किया था।
कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म तेजस में देखा गया था। इसके बाद वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 24 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications