'मैं नहीं तो कौन? खान या कपूर...', बौखलाईं कंगना रनौत, एक्ट्रेस के बिगड़े बोल ने मचाया ऐसा हंगामा कि.....
Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जब से राजनीति में एंट्री की है वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वह अपनी किसी न किसी बात को लेकर आजकल सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में एक जनसभा करते हुए उन्होंने अपनी तुलना बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ की थी और अब उन्होंने बी टाउन के खान और कपूर परिवार पर निशाना साधा है।
कंगना रनौत ने अमिताभ बच्चन से की थी अपनी तुलना
इन दिनों कंगना रनौत कैमरे की चकाचौंध से दूर, भीषण गर्मी में चुनावी रैलियां कर रही हैं। अपनी पिछली रैली में उन्होंने खुद को मिलने वाले प्यार और सम्मान की तुलना, बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन से की थी। हालांकि कई लोगों को ये बात बिल्कुल अच्छी नहीं लगी थी।

कंगना रनौत ने लोगों पर किया पलटवार
अब कंगना रनौत ने उन पर उंगली उठाने वाले लोगों पर पलटवार किया है और उनसे सवाल पूछा है कि अगर वो नहीं तो कौन हैं? खान या फिर कपूर। कंगना रनौत ने एक न्यूज रिपोर्ट शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है- मैंने स्पष्ट रूप से भारत और उसके विभिन्य राज्यों का उल्लेख किया, जहां मुझे अपनी कला के साथ-साथ एक राष्ट्रवादी के रूप में मेरी अखंडता के लिए जबरदस्त प्यार और स्वागत मिलता है।
कंगना ने कहा- मैं नहीं तो कौन, खान या कपूर
कंगना रनौत ने आगे लिखा है- न सिर्फ मेरी एक्टिंग को, बल्कि महिला सशक्तिकरण के लिए मेरे काम की भी तारीफ की जाती है। जिन लोगों को आपत्ति है, उनसे मेरा एक सवाल है। बिग बी के बाद अगर मुझे नहीं तो भारत में हिंदी फिल्मों को सबसे ज्यादा प्यार और सम्मान किसे मिलता है... खान? कपूर? कौन? प्लीज मैं भी जान सकती हूं क्या, तो मैं अपने आप को सही कर लूंगी।
'अमिताभ बच्चन जी के बाद मुझे सबसे ज्यादा प्यार मिलता है'
आपको बता दें कि कंगना रनौत ने हाल ही में एक चुनावी रैली रैली में कहा था- सारा देश हैरान है, कि वो कंगना, चाहे राजस्थान चली जाऊं, चाहे मैं पश्चिम बंगाल चली जाऊं, चाहे मैं दिल्ली चली जाऊं, चाहे मैं मणिपुर चली जाऊं, ऐसा लगता है कि मानो इतना प्यार और इतना सम्मान... मैं दावे से कह सकती हूं कि अमिताभ बच्चन जी के बाद आज किसी को इंडस्ट्री में मिलता है तो वो मुझे मिलता है।
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार
जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'तेजस' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। अब जल्द ही वह फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उन्होंने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है।












Click it and Unblock the Notifications