Sushant Singh Rajput Birthday: कंगना रनौत ने सुशांत को किया याद, कहा- आसमान के सितारे को जन्मिदन की बधाई

मुंबई। आज यानी कि 21 जनवरी को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन है। इस खास मौके पर दुनियाभर के फैंस अपने हीरो को याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर आज सुबह से ही #JusticeForSushantSinghRajput ट्रेंड कर रहा है। सुशांत को इस दुनिया से गए हुए करीब डेढ़ साल गुजर गए लेकिन फैंस के दिलों में उनकी यादें आज भी ताजा हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी सुशांत के जन्मदिन पर उन्हें याद किया है।

Kangana ने Sushant को किया याद

Kangana ने Sushant को किया याद

सुशांत की एक तस्वीर को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा कि आसमान के चमकते सितारे को जन्मदिन की बधाई। कंगना की इस स्टोरी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Anushka Sharma ने भी सुशांत को किया याद

Anushka Sharma ने भी सुशांत को किया याद

वहीं अनुष्का शर्मा ने भी सुशांत को याद किया और दिवंगत अभिनेता की तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। कैप्शन में अनुष्का ने टूटे हुए दिल की इमोजी के साथ लिखा कि "याद में"।

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर किया वीडियो

वहीं सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी सोशल मीडिया पर अपने दिवंगत भाई को याद करते हुए एक इमोशनल कर देने वाला वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सुशांत के कैंडेड मोमेंट को दिखाया गया है, जो उन्होंने अपने परिवार के साथ बिताया। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'माई गॉड! क्या सुंदर संकलन है। भाई को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। हम आपके सभी सपनों को पूरा करने की कोशिश करेंगे।

साल 2020 में सुशांत अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे

साल 2020 में सुशांत अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे

34 वर्षीय सुशांत 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फंदे पर लटकते पाए गए थे। इस घटना ने पूरे देश को सकते में डाल दिया था। सुशांत की मौत के बाद कई एंगल सामने आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+