'कंगना रनौत ने शादीशुदा मर्दों के साथ', BJP सांसद पर लगे आरोपों का सनसनीखेज खुलासा, एक्ट्रेस ने बताया ऐसा सच
Kangana Ranaut: बॉलीवुड की क्वीन और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अपनी बेबाक राय और स्पष्टवादिता के लिए जानी जाती हैं। प्रोफेशनल लाइफ हो या पर्सनल, वह हमेशा खुलकर अपनी बातें रखती हैं। यही कारण है कि उनकी पर्सनल जिंदगी भी अक्सर चर्चा में रहती है।
कंगना रनौत-आदित्य पंचोली का अफेयर
फिल्मी करियर के शुरुआती दौर में कंगना रनौत का नाम एक्टर आदित्य पंचोली के साथ जोड़ा गया था। उस समय आदित्य पंचोली शादीशुदा थे और उनकी पत्नी जरीना वहाब के साथ उनके बच्चे भी थे।

कंगना रनौत पर लगा शादीशुदा पुरुषों के पीछे पड़ने का आरोप
इसके बाद कंगना रनौत ने दावा किया था कि वह बॉलीवुड के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन के साथ रिश्ते में थीं, उनके भी दो बेटे हैं। इन घटनाओं के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कंगना रनौत पर शादीशुदा पुरुषों के पीछे पड़ने का आरोप लगाया था।
'समाज के लिए हमेशा गलती महिला की होती है'
-अब पहली बार कंगना रनौत ने इन आरोपों पर खुलकर बात की है और अपनी प्रतिक्रिया दी है। हॉटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा है- जब आप महत्वाकांक्षी होते हैं और एक शादीशुदा, बच्चों वाला पुरुष आप पर ध्यान देता है, तो समाज तुरंत मान लेता है कि गलती महिला की है। पुरुष पर कोई उंगली नहीं उठाई जाती।
-कंगना रनौत ने आगे कहा- लोग हमेशा महिला को दोष देने का बहाना ढूंढ लेते हैं। यही मानसिकता रेप विक्टिम्स के साथ भी देखने को मिलती है, उन्हें कपड़ों या देर रात बाहर रहने के लिए दोषी ठहराया जाता है। ये सोच गलत है और इसे बदलना जरूरी है।
आदित्य पंचोली के साथ विवाद
-साल 2004 में कंगना रनौत पहली बार आदित्य पंचोली से मिली थीं। इसके बाद से उनके अफेयर की खबरें सुर्खियों में छा गई थीं। वहीं साल 2019 में कंगना ने आदित्य पंचोली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए उन पर दुर्व्यवहार और रेप के गंभीर आरोप लगाए थे। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंगना ने दावा किया था कि उन्होंने मदद के लिए जरीना वहाब से भी संपर्क किया था।
-पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, जब दोनों का रिश्ता शुरू हुआ, तब कंगना रनौत मात्र 17 साल की थीं। कंगना ने कहा था- मैं आदित्य पंचोली की बेटी से एक साल छोटी थी। ये दुनिया मेरे लिए बिल्कुल नई थी। मुझे याद है कि मैं उनकी पत्नी के पास गई थी और उनसे कहा था कि प्लीज मुझे बचा लीजिए, मैं नाबालिग हूं और अपने माता-पिता को ये नहीं बता सकती।
ऋतिक रोशन से कंगना रनौत का विवाद
-ऋतिक रोशन के मामले में, कंगना रनौत ने कई बार सार्वजनिक रूप से दावा किया है कि फिल्म 'कृष 3' की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। उस समय ऋतिक का तलाक हो चुका था।
-हालांकि ऋतिक रोशन ने हर बार कंगना के इन दावों को खारिज किया है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में ऋतिक ने कहा था- मेरा उस महिला (कंगना) के साथ कोई सीधा कानूनी मामला नहीं है और भारत में किसी पुरुष का पीछा करने पर कानून लागू नहीं होता, इसलिए मैं कुछ नहीं कर सकता।












Click it and Unblock the Notifications