38 साल की कंगना रनौत का कौन था पहला प्यार? तो क्या मोदी की इस महिला मंत्री ने इसलिए नहीं की शादी
Kangana Ranaut First Love: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' आगामी 6 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में एक्ट्रेस और उनकी फिल्म को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है।
कंगना रनौत की शादी का प्लान
कंगना रनौत लगातार अपनी इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करती नजर आ रही हैं। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी शादी के प्लान को लेकर खुलकर बात की है। आपको बता दें कि कंगना रनौत राज शमानी के पॉडकास्ट में शामिल हुई थीं।

'हर किसी का एक साथी होना चाहिए'
इस दौरान जब कंगना से पूछा गया कि, क्या वह शादी करना चाहती हैं तो उन्होंने कहा- हां क्यों नहीं। इसके बाद एक्ट्रेस ने घर बसाने और बच्चों को लेकर कहा- ये सब चाहते हैं और इसके बारे में मैं भी सोचती हूं। कंगना ने आगे कहा- मेरा मानना है कि हर किसी का एक साथी होना चाहिए। साथी के बिना रहना मुश्किल है।
आइए आपको बताते हैं कंगना रनौत के पहले प्यार के बारे में-
-38 साल की कंगना रनौत ने खुद अपने पहले प्यार के बारे में लोगों को बताया था। कंगना ने कहा था- मेरा पहला रिलेशनशिप 17-18 साल की उम्र में रहा। मैं उस वक्त चंडीगढ़ में थी। मेरी दोस्त एक लड़के के साथ डेट पर गई थी और मैं उसकी डेट की दोस्त बन गई थी। वह काफी सुंदर पंजाबी लड़का था। उसकी उम्र 28 साल की थी और मैं 16-17 साल की थी। उसने मुझे देखा और कहा कि तुम तो बच्ची हो।
-कंगना ने आगे कहा था- जब उसने मुझे ऐसा कहा तो मेरा दिल टूट गया था। उसने जान लिया था कि मैं इन सभी चीजों में काफी नई हूं। मैंने उसे पाने के लिए कई मैसेज भी लिखे थे क्योंकि उस उम्र का मेरा प्यार काफी जुनूनी भरा था। मैं उसे पाने के लिए काफी मैसेज करती रहती थी और कहती थी कि मुझे एक चांस दो। मैं बड़ी हो जाऊंगी।
-कंगना रनौत ने अपने पहले किस के बारे में बताया था- मैं उस लड़के को किस करना चाहती थी लेकिन नहीं कर पाई। इसके लिए मैंने अपने हाथ पर काफी प्रैक्टिस भी की थी। मेरा पहला किस बहुत ज्यादा मैजिकल टाइप नहीं था। वह अजीब और गंदा एक्सपीरियंस था। मेरा मुंह फ्रीज हो गया था और मैं हिल नहीं पा रही थी। लड़के ने बोला मुंह हिलाओ तो जरा।
-कंगना रनौत ने इसके बाद अपने पहले क्रश के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि पहला क्रश उनके स्कूल के टीचर थे। कंगना ने कहा था- मेरा पहला प्यार मेरे स्कूल टीचर के साथ था। जब आप यंग होते हैं, तो आपका दिल आपके टीचर के लिए धड़कता है। मैं 9वीं क्लास में थी और मुझे टीचर पर क्रश हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications