12वीं पास Kangana Ranaut ने अभिजीत दिपके को ये क्या कहा? BJP MP ने बोली ऐसी अंग्रेजी, 'कॉकरोच' के उड़े होश

Kangana Ranaut and Abhijit Dipke: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं। अब कंगना ने कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अभिजीत दिपके और कंगना रनौत की अंग्रेजी बोलने की क्षमता की तुलना की गई है, जिसे लेकर एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं।

कंगना ने शेयर की अभिजीत और अपनी तुलना वाली रील
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रील शेयर की थी, जिसमें अभिजीत दिपके और कंगना के सार्वजनिक तौर पर अंग्रेजी बोलते हुए अलग-अलग वीडियो क्लिप शामिल थे। वीडियो की शुरुआत में अभिजीत अंग्रेजी में बात करते नजर आते हैं। इसके बाद कंगना की एक पुरानी क्लिप दिखाई जाती है, जिसमें वह फिल्म इंडस्ट्री में एक महिला कलाकार के तौर पर अपने अनुभवों के बारे में अंग्रेजी में बोल रही हैं।

Kangana Ranaut

कंगना रनौत हैं 12वीं पास

रील के कैप्शन में दोनों की अंग्रेजी बोलने की क्षमता की तुलना की गई है। इसमें कंगना को 12वीं पास बताया गया है जबकि अभिजीत दिपके की शिक्षा को बोस्टन यूनिवर्सिटी से जोड़ते हुए उनके अंग्रेजी स्तर पर तंज कसा गया है। कैप्शन में एक को आग और दूसरे को रीबूट की जरूरत वाला बताया गया है।

फिल्म इंडस्ट्री में अंग्रेजी को लेकर उड़ा था मजाक

-कंगना रनौत पहले भी कई बार खुलासा कर चुकी हैं कि करियर की शुरुआत में अंग्रेजी बोलना उनके लिए आसान नहीं था। उनका कहना है कि बॉलीवुड में बाहरी होने की वजह से उन्हें कई मौकों पर आलोचनाओं और मजाक का सामना करना पड़ा था।

-एक्ट्रेस ने बताया था कि कॉफी विद करण में उनकी अंग्रेजी को लेकर टिप्पणी की गई थी और सोनम कपूर ने भी उनका मजाक उड़ाया था। कंगना का मानना है कि किसी व्यक्ति की अंग्रेजी बोलने की क्षमता के आधार पर उसका मजाक उड़ाना गलत है।

24 साल की उम्र में हुई थीं ट्रोलिंग का शिकार

-कंगना रनौत ने अपने पुराने अनुभवों को याद करते हुए कहा था कि कम उम्र में भी उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित और बुली किया गया था। उन्होंने दावा किया कि करीब 24 साल की उम्र में भी जब लोग उनकी भाषा और बैकग्राउंड को लेकर सवाल उठाते थे, तब उन्होंने अपनी बात शालीनता और आत्मविश्वास के साथ रखी।

-कंगना के मुताबिक भाषा सिर्फ कम्युनिकेशन का माध्यम ही नहीं है बल्कि किसी व्यक्ति की बुद्धिमत्ता, व्यक्तित्व या सफलता को भी दर्शाती है। किसी व्यक्ति को अंग्रेजी बोलने की क्षमता से नहीं आंका जाना चाहिए।

अभिजीत दिपके ने अंग्रेजी बोलते समय झिझक पर दी सफाई

-इस बीच अभिजीत दिपके ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक फैन के सवाल का जवाब दिया था। उनसे पूछा गया था कि सार्वजनिक रूप से अंग्रेजी बोलते वक्त वह कई बार झिझकते क्यों नजर आते हैं। इस पर उन्होंने कहा था कि कैमरे के सामने आने पर वह सहज महसूस नहीं करते हैं।

-इसके बाद अभिजीत ने देश के अलग-अलग राज्यों के शिक्षा मंत्रियों को पत्र लिखकर सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर जानकारी मांगी। उन्होंने स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षकों के खाली पदों और शिक्षा के लिए मिलने वाली फंडिंग से जुड़ी जानकारी मांगी है।

पहले भी CJP सदस्यों से भिड़ चुकी हैं कंगना रनौत

ये पहली बार नहीं है जब कंगना रनौत ने CJP से जुड़े किसी सदस्य पर प्रतिक्रिया दी है। पिछले महीने उन्होंने संगठन के प्रवक्ता सौरव दास की टिप्पणी पर भी तीखा जवाब दिया था। सौरव दास ने कंगना रनौत की राजनीतिक भूमिका और उनके बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा था कि संगठन और युवाओं के बीच उन्हें गंभीरता से नहीं लिया जाता। इस पर कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए पलटवार किया था।

कंगना रनौत ने सौरव दास की उम्र का जिक्र करते हुए कहा था कि वह पिछले दो साल से राजनीति में जरूर एक्टिव हैं लेकिन करीब दो दशक से सार्वजनिक जीवन का हिस्सा रही हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा था कि सौरव की मौजूदा उम्र तक पहुंचने से पहले ही वह दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकी थीं।

कंगना रनौत का नया पोस्ट सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय

कंगना रनौत का अभिजीत दिपके को लेकर शेयर किया गया पोस्ट अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। एक्ट्रेस जहां अपने पुराने संघर्षों और भाषा को लेकर हुए मजाक की बात करती नजर आईं, वहीं अभिजीत की अंग्रेजी को लेकर शेयर की गई तुलना ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। अब देखना होगा कि अभिजीत दिपके या CJP की ओर से कंगना के इस पोस्ट पर कोई प्रतिक्रिया सामने आती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+