'मुझे खूब पीटा, मेंटल हेल्थ खराब की', 47 साल की एक्ट्रेस-कांग्रेस महिला नेता का Ex-पति को लेकर शॉकिंग खुलासा

Kamya Punjabi: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन काम्या पंजाबी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पहली शादी के मुश्किल दौर को याद करते हुए कई ऐसे खुलासे किए हैं, जिन्हें सुनकर फैंस भी हैरान रह गए हैं। काम्या पंजाबी ने बताया कि पहली शादी के दौरान उन्हें घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा था। हालात यहां तक पहुंच गए थे कि उन्हें अपने चेहरे पर लगे चोट के निशान, मेकअप की मदद से छिपाने पड़ते थे।

काम्या पंजाबी ने खोले अपनी जिंदगी के राज
सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में काम्या पंजाबी ने अपने प्रोफेशन और पर्सनल लाइफ के बारे में कई खुलासे किए हैं। आपको बता दें कि काम्या पंजाबी एक चर्चित अभिनेत्री होने के साथ साथ राजनीति भी करती हैं। वह अक्टूबर 2021 में इंडियन नेशनल कांग्रेस (Indian National Congress) पार्टी में शामिल हुई थीं और तब से राजनीति में सक्रिय हैं।

Kamya Punjabi

पहली शादी में मानसिक रूप से परेशान हो गई थीं काम्या पंजाबी

इसके अलावा इंटरव्यू में काम्या पंजाबी ने पहली बार अपनी शादीशुदा जिंदगी के उस दौर के बारे में खुलकर बात की, जिसे उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर दिया था। उन्होंने बताया कि कैसे घर की परेशानियों को छिपाकर वह बाहर की दुनिया के सामने नॉर्मल दिखने की कोशिश करती थीं। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि पति की लगातार पूछताछ, फोन कॉल और पाबंदियों ने उन्हें मानसिक रूप से काफी परेशान कर दिया था।

25 साल की उम्र में हुई थी काम्या की पहली शादी

-काम्या पंजाबी ने बताया कि उन्होंने 25 साल की उम्र में बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी की थी। शादी से पहले दोनों करीब 3 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। हालांकि उस वक्त भी उनके बीच अक्सर अनबन और झगड़े होते रहते थे। काम्या के माता-पिता ने भी उन्हें इस रिश्ते को लेकर आगाह किया था लेकिन पहला प्यार होने की वजह से वह इस रिश्ते को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थीं।

-एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें लगता था कि यही वह शख्स है जिसके साथ उन्हें अपनी पूरी जिंदगी बितानी है। इसलिए उन्होंने रिश्ते को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। काम्या के मुताबिक लोग भले ही उनकी जिंदगी के 13 साल बर्बाद होने की बात कहते हों लेकिन उन्हें इस बात की संतुष्टि है कि उन्होंने अपनी शादी को बचाने की पूरी कोशिश की और बाद में उन्हें इस बात का पछतावा नहीं हुआ कि उन्होंने रिश्ता बचाने की कोशिश नहीं की।

घरेलू हिंसा के बाद मेकअप से छिपाती थीं चोट के निशान

-काम्या पंजाबी ने इंटरव्यू में बताया कि शादी के दौरान वह घरेलू हिंसा से गुजरी थीं। कई बार उनके चेहरे पर चोट के निशान होते थे, जिन्हें वह मेकअप से छिपाकर काम के लिए निकलती थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि बाहर की दुनिया को देखकर ऐसा लगता था कि उनकी जिंदगी बिल्कुल नॉर्मल है लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग थी।

-काम्या पंजाबी ने एक अवॉर्ड फंक्शन से जुड़ा किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि एक बार चेहरे पर चोट के निशान छिपाने के बाद वह अवॉर्ड लेने पहुंची थीं। उस वक्त उनके मन में कई सवाल चल रहे थे। उन्हें खुद समझ नहीं आ रहा था कि घर में इतना कुछ झेलने के बावजूद वह किस चीज को साबित करने के लिए बाहर खड़ी हैं।

बाथरूम में घंटों रोती थीं काम्या पंजाबी

-काम्या पंजाबी ने बताया कि वह कई बार खुद को बाथरूम में बंद कर घंटों रोती रहती थीं। कई रातें भी उन्होंने रोते हुए गुजारीं। यहां तक कि एक कॉमेडी शो की रिहर्सल के दौरान भी उन्होंने चेहरे के निशान छिपाने के लिए जरूरत से ज्यादा मेकअप किया था।

-काम्या के मुताबिक सेट पर मौजूद लोगों को समझ नहीं आता था कि वह रिहर्सल के लिए इतना मेकअप क्यों करके आई हैं। वहीं वह अपनी वैनिटी वैन में जाकर रोती थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि उस दौर में वह 24 घंटे सिर्फ एक्टिंग कर रही थीं। लोगों के सामने वह एक अलग जिंदगी जी रही थीं कि असल जिंदगी में क्या हो रहा था, इसकी किसी को भनक तक नहीं थी।

'काम छोड़ने के लिए बनाया जाता था दबाव'

-काम्या पंजाबी ने बताया कि उनके पति चाहते थे कि वह एक्टिंग छोड़ दें लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। एक्ट्रेस का कहना था कि उनके लिए काम करना बेहद जरूरी था क्योंकि उन्हें अपने माता-पिता और परिवार की भी मदद करनी थी।

-काम्या पंजाबी के अनुसार उनसे उनके काम, कपड़ों और उनके साथ रहने वाले लोगों को लेकर लगातार सवाल किए जाते थे। पति बार-बार फोन करते थे और अगर वह तुरंत फोन नहीं उठा पाती थीं तो उनसे सवाल-जवाब शुरू हो जाते थे। काम्या ने बताया कि वो कहां हैं, किसके साथ हैं और क्या कर रही हैं, यहां तक कि उनके कपड़ों को लेकर भी उनसे सवाल किए जाते थे।

-लगातार फोन कॉल और पूछताछ से परेशान होकर एक वक्त ऐसा आया जब काम्या ने अपना फोन तक तोड़ दिया था। उन्हें लगा कि फोन ही नहीं रहेगा तो कम से कम बार-बार आने वाली कॉल और सवालों से राहत मिलेगी।

बेटी के सामने हुई लड़ाई ने बदल दी जिंदगी

-काम्या पंजाबी ने बताया कि उनकी जिंदगी का सबसे अहम मोड़ तब आया, जब उनकी बेटी ने उन्हें और उनके पति को लड़ते हुए देख लिया। बेटी को रोता हुआ देखकर काम्या को एहसास हुआ कि अब इस रिश्ते में बने रहना सही नहीं है।

-इसके बाद काम्या ने अपना सामान पैक किया और घर छोड़ने का फैसला कर लिया। काम्या ने बताया कि शुरुआती दिनों में उनके कपड़े कार में ही पड़े रहते थे। वह कभी कार में तो कभी दोस्तों के घर पर रात गुजारती थीं। करीब डेढ़ महीने तक वह अपने घर से दूर रही थीं।

-काम्या पंजाबी के मुताबिक घर छोड़ने का फैसला उनके लिए उतना मुश्किल नहीं था, जितना शायद लोगों को लगता है। उन्होंने बताया कि घर से बाहर निकलने के बाद उन्हें पहली बार खुलकर सांस लेने का एहसास हुआ। उस दौरान उन्हें काफी शांति मिली और ऐसा लगा कि उनकी जिंदगी से परेशानी और दर्द दूर हो गया है।

तलाक के वक्त पति से नहीं मांगी एलिमनी

-काम्या पंजाबी ने ये भी बताया कि तलाक के समय उन्होंने अपने पूर्व पति से किसी तरह की एलिमनी नहीं मांगी थी। उन्होंने अपनी बेटी की जिम्मेदारी खुद उठाने का फैसला किया था। इतना ही नहीं, जिस कंपनी में उन्होंने निवेश किया था, उसमें अपना हिस्सा भी उन्होंने छोड़ दिया था।

-काम्या पंजाबी ने बताया कि तलाक के दौरान उन्होंने साफ कह दिया था कि जो कागज सामने रखे जाएंगे, वो उन पर साइन कर देंगी। उन्हें किसी तरह की आर्थिक मदद नहीं चाहिए थी। उनका कहना था कि वह अपनी बेटी को खुद पाल सकती हैं और उसकी जिम्मेदारियां भी खुद उठा सकती हैं।

पहली शादी के बाद साल 2020 में काम्या ने की दूसरी शादी

-आपको बता दें कि काम्या पंजाबी ने दो शादियां की हैं। उन्होंने साल 2003 में बिजनेसमैन बंटी नेगी के साथ पहली शादी की थी। दोनों की एक बेटी है। वहीं शादी के करीब 10 साल बाद 2013 में दोनों का तलाक हो गया था।

-इसके बाद काम्या ने फरवरी 2020 को दिल्ली के हेल्थकेयर इंडस्ट्री से जुड़े बिजनेसमैन शलभ डांग से दूसरी शादी की। अब एक्ट्रेस अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं लेकिन पहली शादी के दौरान झेली गई मुश्किलों की उनकी कहानी एक बार फिर चर्चा में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+