साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने की फिल्म 'शेरशाह' की तारीफ, कहा- फिल्म देखकर सीना गर्व से चौड़ा हो गया

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म शेरशाह 12 अगस्त को अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी। फिल्म के रिलीज होने के बाद से इसे दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

मुंबई, 24 अगस्त। बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म शेरशाह 12 अगस्त को अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी। फिल्म के रिलीज होने के बाद से इसे दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, फिल्म के गाने हिट लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। न केवल दर्शक बल्कि सेलेब्रिटीज भी फिल्म में एक्टर्स के अभिनय की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोमवार को साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने शेरशाह फिल्म देखने के बाद इसको लेकर एक ट्वीट किया।

फिल्म देखकर सीना गर्व से चौड़ा हो गया

फिल्म देखकर सीना गर्व से चौड़ा हो गया

उन्होंने कहा, 'एक फिल्म प्रशंसक और एक देशभक्त का बेटा होने के नाते मैंने बचपन से ही देखा है कि इंडियन आर्मी को कुछ फिल्मों में जिस तरह से फिल्माया जाता है मुझे पसंद नहीं आता। 'शेरशाह' इस मामले में अपवाद है कि फिल्म ने देश के सैनिकों के लिए मेरा सीना गर्व से चौड़ा कर दिया।' इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा, 'धर्मा मूवीज को विष्णु जैसे टैलेंटेड डायरेक्टर को प्रमोट करने किए धन्यवाद। सिद्धार्थ और कियारा को शानदार काम करने के लिए बधाई।' कमल हासन के ट्वीट से साफ तौर पर पता चल रहा है कि उन्हें यह फिल्म बहुत पसंद आई है।

कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है फिल्म

कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है फिल्म

बता दें कि यह फिल्म भारत-पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध के हीरो रहे शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्टन विक्रम बत्रा जबकि कियारा आडवाणी ने उनकी प्रेमिका का रोल अदा किया है। दर्शकों द्वारा फिल्म में कियारा और सिद्धार्थ की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। इससे पहले सिद्धार्थ की कथित गर्लफ्रेंड रही आलिया भट्ट ने भी फिल्म की काफी तारीफ की थी और कहा था कि इस फिल्म को जरूर, जरूर, जरूर देखना चाहिए। उन्होंने लिखा इस फिल्म में सब कुछ है। इसने मुझे हंसाया, रुलाया और भी बहुत कुछ दिया। सिद्धार्थ मल्होत्रा तुम खास हो। बहुत तेज। और मेरी सुंदर कियारा आडवाणी तुम सच में बस चमकती रहो। शेरशाह की पूरी टीम और पूरी कास्ट को बधाई। बहुत शानदार फिल्म।

किंग खान ने भी की थी फिल्म की तारीफ

किंग खान ने भी की थी फिल्म की तारीफ

किंग खान यानी शाहरुख खान ने भी फिल्म शेरशाह की तारीफ के पुल बांधे थे और उन्होंने इसे शानदार फिल्म बताया था। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्टिंग की उन्होंने विशेष तौर पर तारीफ की थी। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्टन बत्रा और उन्हें जुड़वां भाई विशाल मल्होत्रा का किरदार निभाया है। विष्णु वर्धन द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस और काश एंटरटेनमेंट द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित, शेरशाह में अभिनेता शिव पंडित, राज अर्जुन, प्रणय पचौरी, हिमांशु अशोक मल्होत्रा, निकितिन धीर, अनिल चरणजीत, साहिल वैद, शताफ फिगर और पवन चोपड़ा भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+