रजनीकांत से मिले कमल हासन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें
सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन की मुलाकात हुई। ये मुलाकात रजनीकांत के घर पर हुई। दोनों की मुलाकात की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
मुंबई, 29 मई: कमल हासन की फिल्म विक्रम को लेकर इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। एक्टर लगातार फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच एक्टर अपने खास दोस्त रजनी दरअसल, एक्टर अपने पुराने साथी और सुपरस्टार रजनीकांत से मुलाकात करने पहुंचे। दोनों की इस खास मुकालात की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

लोकेश कनगराज ने शेयर की तस्वीर
बता दें कि, महान अभिनेता रजनीकांत और कमल हासन एक साथ इस तस्वीर में काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक तरफ इस तस्वीर में रजनीकांत खुलकर मुस्कुरा रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ कमल हासन पोज देते नजर आ रहे हैं। फोटो में कमल हासन उनके साथ काले रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की डेनिम में हैं। इस तस्वीर को फिल्म के निर्देशक लोकेश कनगराज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
Thank you @ikamalhaasan Sir! @rajinikanth Sir! What a friendship! inspiring Love you Sir's❤️❤️❤️ pic.twitter.com/l61EuttG89
— Lokesh Kanagaraj (@Dir_Lokesh) May 29, 2022
लोकेश कनगराज ने लिखा पोस्ट
लोकेश कनगराज ने तस्वीर शेयर करते कैप्शन में लिखा, "धन्यवाद @ikamalhaasan सर! @rajinikanth सर! क्या दोस्ती है! प्रेरणादायक लव यू सर।" इस तस्वीर के शेयर होने के तुरंत बाद लाखों लाइक्स आने लगे। फैंस इस तस्वीर को देख अपनी खुशी जाहिर की। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा-'इतने सालों की दोस्ती और कुछ भी नहीं बदला'। बता दें कि, दोनों अभिनेताओं ने एक साथ कईं फिल्मों में काम किया है। लेकिन पिछले लंबे समय से दोनों ने साथ में स्क्रीन शेयर नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications