Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

KRK Arrested: कमाल आर खान को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, किस केस में फंसे? सामने आई चौंकाने वाली कहानी

Kamaal R Khan Arrested: मुंबई से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। विवादित बयानबाजी और सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले अभिनेता और सेल्फ-प्रोक्लेम्ड फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान उर्फ KRK को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला मुंबई के ओशिवारा इलाके में हुई फायरिंग से जुड़ा है, जिसने पुलिस और स्थानीय लोगों दोनों की चिंता बढ़ा दी थी।

ओशिवारा फायरिंग केस में KRK की गिरफ्तारी

मुंबई पुलिस के मुताबिक, 18 जनवरी को अंधेरी के ओशिवारा इलाके में एक रिहायशी इमारत की ओर चार राउंड फायरिंग की गई थी। जांच में सामने आया कि यह फायरिंग किसी और ने नहीं बल्कि खुद कमाल आर खान ने की थी। इसी मामले में शुक्रवार को पुलिस ने KRK को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अब उन्हें अंधेरी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Kamaal R Khan Arrested

KRK Arrested: पूछताछ में क्या बोले कमाल आर खान?

पुलिस पूछताछ के दौरान KRK ने दावा किया कि उनकी किसी को नुकसान पहुंचाने की मंशा नहीं थी। उन्होंने बताया कि वह अपनी लाइसेंसी बंदूक की सफाई कर रहे थे और उसी दौरान उन्होंने हथियार की "फंक्शनैलिटी चेक" करने के लिए फायर किया। KRK का कहना है कि उन्होंने गोली अपने घर के सामने मौजूद एक बड़े मैंग्रोव जंगल की दिशा में चलाई थी।

KRK ने पुलिस को यह भी बताया कि उन्हें लगा था कि गोली मैंग्रोव इलाके में जाकर बेअसर हो जाएगी। हालांकि, उनके मुताबिक फायरिंग के वक्त तेज हवा चल रही थी, जिसकी वजह से गोली अपनी दिशा बदलकर पास की एक रिहायशी इमारत से जा टकराई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, वरना मामला और गंभीर हो सकता था।

पुलिस ने जब्त की लाइसेंसी बंदूक

ओशिवारा पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी गन को जब्त कर लिया है। साथ ही हथियार से जुड़े सभी कागज़ात और लाइसेंस की वैधता की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि KRK के दावों की सत्यता की पुष्टि की जा रही है और मामले में सभी कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई होगी।

KRK Controversy: विवादों से पुराना नाता

कमाल आर खान पहले से ही अपने विवादित बयानों, ट्वीट्स और सेलेब्रिटी कमेंट्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में फायरिंग जैसा मामला सामने आने के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अब देखना होगा कि अदालत में पेशी के बाद इस केस में आगे क्या रुख अपनाया जाता है और KRK को राहत मिलती है या कानूनी शिकंजा और कसता है।

फिलहाल, ओशिवारा फायरिंग केस ने मुंबई में सुरक्षा और जिम्मेदार हथियार इस्तेमाल को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+