'मुझे ज्यादा साइडलाइन किया गया' अनुराग कश्यप से हुए तलाक पर बोलीं कल्कि कोचलिन, एक्ट्रेस का छलका दर्द

Kalki Koechlin On Anurag Kashyap: बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने भले ही ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया लेकिन उन्होंने जितने भी किरदार निभाए उसमें जान फूंक दी। फिल्म 'देवडी' के बाद एक्ट्रेस ने अनुराग कश्यप से शादी कर ली थी। लेकिन एक्ट्रेस की ये शादी ज्यादा टिक नहीं पाई।

कल्कि कोचलिन ने अपनी पर्सनल लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने पहली बार अपनी लव लाइफ और अनुराग कश्यप संग हुए तलाक पर बात की। हाल ही में Hauterrfly के साथ एक इंटरव्यू में, कल्कि ने बताया कि आखिर किस वजह से उनकी पहली शादी नहीं टिक पाई।

Kalki Koechlin

कल्कि ने बताया कि उन्हें हमेशा साइडलाइन जैसा महसूस हुआ जब उन्होंने अनुराग से शादी की थी। उन्होंने कहा, "मैं सोचती हूं कि मैं उस स्थिति में कैसे होती, जो मेरे पहले विवाह में थी। जब मैंने शुरुआत की, मैं कोई नहीं थी और अनुराग बहुत बड़े थे, और मैं साइडलाइन पर थी। और यह आसान नहीं होता जब आपका सारा ध्यान किसी और पर हो।"

इंटरव्यू के दौरान कल्कि से यह भी पूछा गया कि अगर उनका साथी बहुत फेमस हो, तो वह उस स्थिति को कैसे संभालेंगी। एक्ट्रेस ने ईमानदारी से जवाब दिया कि उन्होंने पहले की तुलना में अब कैसे महसूस किया। उन्होंने कहा, "यह कठिन हो सकता है। मैं तब बहुत छोटी थी और मुझे यह कठिन लगा। मैं हमेशा चाहती थी कि हम कहीं दूर भाग जाएं। लेकिन अब मैंने इसे जीवन का एक हिस्सा मान लिया है।"

कल्कि ने यह भी बताया कि जब वह युवा थीं, तो वह अपने दिल की बात खुलकर कहने वाली थीं। मीडिया के प्रति उनकी मासूमियत उन्हें एक खुली किताब बना देती थी। लेकिन अब उन्हें यह समझ में आया है कि अपने और पार्टनर के बारे में चीजों को प्राइवेट रखना कितना ज्यादा जरूरी है।

अनुराग कश्यप से तलाक होने के बाद कल्कि ने अब बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग से शादी कर ली है। बता दें कि, उन्होंने साल 2020 में अपनी बेटी सप्पो का दुनिया में स्वागत किया और अब वो मुंबई से दूर गोवा में रहती हैं। एक्ट्रेस फिलहाल फिल्मों से दूर हैं और अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+