Kalki 2898 AD: भैरव की बोलने वाली कार 'बुज्जी' को किसने दी आवाज? इस टेलेंटेड एक्ट्रेस पर फिदा हुए फैंस
Kalki 2898 AD Bujji Voice: कल्कि 2898 एडी दुनियाभर में धूम मचा रही है फिल्म में सबसे ज्यादा बात अगर किसी के बारे में हो रही है, तो वो भैरव की बुज्जी यानी रोबोटिक कार की हो रही है। फिल्म में इस कार को आप बात करते हुए देख सकते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि ये आवाज किसने दी है? चलिये जानते हैं कि किसने ये शानदार आवाज दी है, जिसने लोगों के दिलों पर राज कर दिया है।
बुज्जी वही AI कार है, जो बार बार प्रभास को गाइड कर रहा था। उन्हें हर बात की इन्फोर्मेशन दे रहा था। ये आवाज किसी और की नहीं बल्कि साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश की है। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के वीडियोज वायरल भी हो रहे हैं, जिसमें वे Bujji की आवाज देती दिख रही हैं।

फिल्म में लीड रोल निभाने वाले प्रभास ने भी कीर्ति सुरेश का वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनकी आवाज को सुना जा सकता है। प्रभास ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का शुक्रिया भी अदा किया है।
बताते चलें कि बुज्जी के वीडियोज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं, जिसे लोग बार बार रीशेयर कर रहे हैं। कल्कि के मेकर्स ने भी हाल ही में कीर्ति सुरेश के बीटीएस वीडियो को भी शेयर किया है। ये बुज्जी के डबिंग सेशंस का एक कलेक्शन है। वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा कि हमारी प्यारी मेहनती कीर्ति सुरेश, जिन्होंने अपनी आवाज से बुज्जी को जीवन दिया।
आखिर कौन है बुज्जी?
अगर बुज्जी की बात करें तो ये एक रोबोटिक कार है, जो भैरव के हर मिशन में उसका बखूबी साथ देती है। फ्यूचर में होने वाली घटनाओं के बारे में वो भैरव को बताती है। दुनियाभर से उसके लिए जानकारी इकट्ठा करती है। ये एक नए तरीके की एआई जनरेटेड रोबोटिक कार है, जिसे भैरव समय-समय पर अपडेट करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications