Kalki 2898 AD Review: कल्कि देखने जाएं या नहीं? रिलीज के कुछ घंटे बाद ही फैंस ने दिए रिव्यू, कैसी है फिल्म?

Kalki 2898 AD Twitter Review: फिल्म कल्कि 2898 एडी आज यानी 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। वहीं रिलीज के कुछ घंटे बाद ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन आने लगे। आइए जानते हैं कि ट्विटर पर लोग कैसे रिव्यू दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कल्कि 2898 एडी ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म में फैंस को क्या-क्या सरप्राइज मिलने वाले हैं ये तो थिएटर में जाकर ही पता चलेगा। लेकिन उससे पहले ही जनता अपना रिव्यू दे रही है। ऐसे में फिल्म की टिकट बुक करने से पहले हम आपको बताते हैं कि फैंस की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरी।

Kalki 2898 AD

सुबह के चार बजे से ही कल्कि 2898 एडी रिलीज हो चुकी है। एक यूजर ने लिखा, 'क्या मूवी है... क्या विजन है. नागी आप ग्रेट है. कुछ ही फिल्में हैं, जो ऐसा इम्पैक्ट दे सकती हैं। फाइनली प्रभास के फैंस खुश हैं।' एक ने लिखा, 'कल्कि 2898एडी को सिनेमाघर में स्टैंडिंग ओवेशन मिला है. नाग अश्विन आपने कर दिखाया।' अन्य यूजर ने लिखा, 'पहला हाफ ब्लॉकबस्टर है, इंटरवल ब्लॉक और प्रभास एक दूसरे के लिए बने हैं।'

वहीं कुछ फैंस को फिल्म की कहानी में कुछ ऐसी चीजें दिखीं जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आई। एक यूजर ने लिखा, मैं भगवान कृष्ण की ऐसी आवाज और ऐसा ड्रैसिंग सोच भी नहीं सकता प्लीज अगले पार्ट में ख्याल रखें।' इसके अलावा एक यूजर ने फिल्म का स्क्रीनप्ले सपाट बताया। हालांकि कुछ कमियां होने के बावजूद प्रभास की एक्टिंग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक्टर की पावरफुल परफॉर्मेंस है।

बता दें कि, कल्कि 2898 एडी पांच भाषाओं तेलुगू, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज की गई है। फिल्म में दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट महिला की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं अमिताभ बच्चन और प्रभास ने भी लीड रोल प्ले किया है। अब देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चला पाएगी या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+