Kalki 2898 AD: 'कल्कि' में प्रभास को देखकर पागल हुए फैंस, किसी ने की पूजा तो कोई आतिशबाजी करता आया नजर

प्रभास स्टारर कल्कि 2898 एडी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फैंस इस फिल्म के लिए पहले ही बेहद एक्साइटेड थे। अब फिल्म रिलीज होने के बाद इसके पोस्टर्स सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहे हैं। वहीं इस बीच प्रभास के फैंस एक्टर की पूजा करते दिखे।

ट्विटर पर खूब वीडियोज औऱ तस्वीरें वायरल हो रहे हैं, जो कल्कि को लेकर फैंस का क्रेज दिखा रहे हैं। फिल्म में एक्टर के दमदार किरदार को देखने के बाद फैंस काफी खुश हो रहे हैं। वहीं एक वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कैसे प्रभास के फैंस उनकी तस्वीर पर दूध चढ़ा रहे हैं।

Kalki 2898 ad release

बताते चले ंकि कल्कि का क्रेज इसके प्रमोशनल इवेंट के बाद से ही दिखने लगा था। जहां प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने सुर्खियां बटोरीं, वहीं फिल्म में उनके को स्टार प्रभास भी प्यार से जेंटलमेन की तरह उन्हें संभालते नजर आए। इस बीच अब फिल्म रिलीज होने के बाद प्रभास के लिए फैंस का बेशुमार प्यार देखने को मिल रहा है।

प्रभास के पोस्टर के पास हुई आतिशबाजी
एक वीडियो में प्रभास का पोस्टर लगाया हुआ है और उनके चारों ओर लोगों ने पटाखे लगा रखे हैं। प्रभास का पोस्टर खूब चमक रहा है और उसके सामने खड़ी भीड़ चिल्ला रही है और एक्टर के नाम से हूटिंग कर रही है।लोग जमकर आतिशबाजी कर रहे हैं।

वायरल हो रहा वीडियो
एक और वायरल वीडियो इस बात का सबूत है कि सुपरस्टार प्रभास के लिए लोग कितने पागल हैं। इस वीडियो में लोग प्रभास के पोस्टर के आगे हाथ जोड़ रहे हैं। वहीं लोगों की भारी भीड़ वहां पर देखी जा सकती है। फैंस एक्टर के पोस्टर के सामने हाथ जोड़े ऐसे खड़े हैं मानो ये कोई पोस्टर नहीं बल्कि खुद प्रभास वहां खड़े हों।

सोशल मीडिया पर ये सारे वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस इनपर ट्विटर पर ही जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। प्रभास की फिल्म कल्कि की बात करें तो ये आज यानी 27 जून को रिलीज हो चुकी है। फर्स्ट शो से पहले ही थिएटर के बाहर फैंस का जमावड़ा देखने को मिला।

फिल्म का क्रेज लोगों के बीच खूब देखने को मिल रहा है ऐसे में देखना ये होगा कि ओवरऑल फिल्म को लोग कितना पसंद करते हैं और इसे देखने के बाद कैसे रिव्यू देते हैं। फिलहाल देखकर तो ऐसा लग रहा है कि लोगों के सिर चढ़कर फिल्म का क्रेज बोल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+