Kalki 2898 AD: प्रभास के फिल्म की एडवांस बुकिंग ने उड़ाए होश, रिलीज से पहले ही कर ली इतने करोड़ की कमाई
Kalki 2898 AD Advance Booking: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। कहा जा रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के लिए बिल्कुल तैयार है।
'कल्कि 2898 एडी' की धमाकेदार एडवांस बुकिंग
करीब 600 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म से मेकर्स के साथ साथ लोगों को भी काफी उम्मीद है। वहीं एडवांस बुकिंग के मामले में भी फिल्म ने तहलका मचा दिया है और रिलीज से पहले ही मोटी कमाई कर ली है।

13 लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री हुई
'कल्कि 2898 एडी' साल की पहली भारतीय फिल्म बन गई है, जिसके पहले दिन के लिए 13 लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री हो चुकी है। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही 38 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है।
एडवांस बुकिंग में 38.23 करोड़ रुपए का कारोबार
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, एडवांस बुकिंग में प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के अब तक 13,93,912 टिकट बिक चुके हैं। इस तरह फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 38.23 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। अभी इसकी कमाई में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है क्योंकि फिल्म की रिलीज को अभी एक दिन बाकी है। माना जा रहा है कि 'कल्कि 2898 एडी' एडवांस बुकिंग में लगभग 50 करोड़ की कमाई कर लेगी।
तेलुगू वर्जन के बिके सबसे ज्यादा टिकट
'कल्कि 2898 एडी' फिल्म के सबसे ज्यादा टिकट तेलुगू वर्जन के बिके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तेलुगू (2डी) के 67 हजार से ज्यादा टिकटों की बिक्री हुई है। वहीं, तेलुगू (3डी) के 47 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। ऐसे में तेलुगू वर्जन से ही फिल्म ने अकेले 31 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में हिंदी वर्जन से 4.50 करोड़ की कमाई कर ली है।
हैदराबाद में फिल्म ने रच दिया है इतिहास
जानकारी के अनुसार 'कल्कि 2898 एडी' ने हैदराबाद में पहले दिन के लिए प्री-सेल्स बिजनेस के साथ ऑल टाइम रिकॉर्ड बना लिया है। ये फिल्म एडवांस बुकिंग में 14 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है। इससे पहले प्रभास की 'सलार' ने एडवांस बुकिंग में हैदराबाद में सिर्फ 2 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
27 जून 2024 को रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि 'कल्कि 2898 एडी' के डायरेक्टर नाग अश्विन हैं। इस फिल्म में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण, कमल हासन, दिशा पटानी और अमिताभ बच्चन नजर आएंगे। फिल्म में विलेन के रोल में कमल हासन नजर आएंगे। ये फिल्म आगामी 27 जून 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications