Kalki 2898 AD Box Office: प्रभास की फिल्म ने तोड़ा 'फाइटर' का रिकॉर्ड, पहले ही दिन लगाई सेंचुरी, जानें कलेक्शन

Kalki box office collection: प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 AD एक नॉर्मल दिन रिलीज हुई थी मगर थिएटर की भीड़ देखकर ये किसी हॉलिडे वाले दिन जैसा ही लग रहा था। फिल्म को रिलीज हुए सिर्फ एक ही दिन बीता है और इसने ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है।

अमिताभ बच्चन की फिल्म को इंडियन सिनेमा की इस साल की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है। फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हसन जैसे स्टार्स हैं। इसका बजट भी काफी तगड़ा था। जानकारी के मुताबिक कल्कि को 600-650 करोड़ के बजट में बनाया गया था।

Kalki 2898 AD Box Office

कलकी को मिला फैंस का प्यार
बताते चलें कि फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस फिल्म ने सिर्फ एक ही दिन में ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है। पहले दिन एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म 55 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन जुटा सकी थी। वहीं जनता का वर्ड ऑफ माउथ भी काफी अच्छा है।

वर्ड ऑफ माउथ का पॉजिटिव रिस्पॉन्स
रिलीज डे के दिन वर्ड ऑफ माउथ का अच्छा खासा फायदा देखने को मिला। ट्रेड रिपोर्ट्स के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, प्रभास की फिल्म ने पहले ही दिन में 96 से 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। साल 2024 के लिए किसी भी इंडियन फिल्म के लिए ये कलेक्शन काफी बड़ी ओपनिंग है। अब तक साल 2024 के लिए ये रिकॉर्ड ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' के नाम पर था।

ये फिल्में हुईं 100 के पार
बताते चलें कि अब तक सिर्फ इन 3 इंडियन फिल्मों RRR (133 करोड़), बाहुबली 2 (121 करोड़), KFG 2 (116 करोड़) ने 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का नेट कलेक्शन किया है।

'कलकी' पर लोगों का रिस्पॉन्स
बताते चलें कि कलकी की रिलीज से कुछ ही वक्त बाद ट्विटर पर रिएक्शन्स की झड़ी लग गई थी। यूजर्स सिनेमा हॉल से फिल्म को लेकर जमकर रिएक्शन्स दे रहे थे। लोगों का कहना था कि फिल्म काफी शानदार है। वहीं अश्वत्थामा बने अमिताभ बच्चन ने लोगों को इंप्रेस करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+