51 साल के फेमस एक्टर कलाभवन नवस की मौत, होटल में बेहोशी की हालत में मिले, जानें क्या उनके साथ
Kalabhavan Navas Death: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में इस समय मातम पसरा हुआ है। खबर है कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के फेमस मिमिक्री आर्टिस्ट और एक्टर कलाभवन नवस की मौत हो गई है। इस खबर के सामने आने के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
एक्टर कलाभवन नवस का आकस्मिक निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज यानी 2 अगस्त 2025 (शनिवार) को जाने-माने मिमिक्री आर्टिस्ट और एक्टर कलाभवन नवस का आकस्मिक निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि 51 साल के नवस को केरल के चोट्टानिकारा स्थित एक होटल में अचेत अवस्था में पाया गया था।

चोट्टानिकारा इलाके के एक होटल में मिली बॉडी
केरल के चोट्टानिकारा स्थित इस होटल में कलाभवन नवस अपनी अपकमिंग फिल्म प्रकम्बनम की शूटिंग के सिलसिले में ठहरे हुए थे। होटल के रूम में बेहोशी की हलत में पाए जाने के बाद एक्टर को उनके टीम मेंबर्स स्थानीय अस्पताल ले गए थे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
केरल में शूटिंग कर रहे थे एक्टर
-फिल्म के सेट पर कलाभवन नवस के साथ काम कर रहे एक क्रू मेंबर और करीबी दोस्त ने बताया- एक्टर कुछ घंटे पहले तक बिल्कुल ठीक थे। वह सेट पर हंस रहे थे, लोगों के साथ मजाक कर रहे थे। वह एनर्जी से भरपूर नजर आ रहे थे। ऐसे में किसी को अंदाजा नहीं था कि ये उनका आखिरी दिन होने वाला है।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कलाभवन नवस गत 1 अगस्त 2025 (शुक्रवार) शाम 6 बजे शूटिंग खत्म कर होटल लौटे थे और उसी रात 8 बजे तक चेक-आउट करने की बात भी कही थी। जब वह तय समय पर रिसेप्शन पर नहीं पहुंचे तो उन्हें फोन लगाया गया लेकिन उनका मोबाइल बंद आ रहा था।
-ऐसे में होटल स्टाफ ने कलाभवन नवस के रूम का दरवाजा खटखटाया था। दरवाजा नहीं खुला तो जबरन खोला गया। दरवाजा खुलते ही देखा गया कि एक्टर रूम के फ्लोर पर अचेत अवस्था में पड़े हुए थे।
कमरे में नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान
-होटल कर्मचारियों ने बताया कि कमरे में किसी तरह की कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। एक्टर के बेड पर तौलिया और साबुन रखा हुआ था, जिससे ऐसा लगता है कि वह फ्रेश होने की तैयारी में थे और उससे पहले ही ये हादसा हो गया।
-फिलहाल कलाभवन नवास के शव को कलामस्सेरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनके असमय निधन से फैंस से लेकर सेलेब्स तक शॉक्ड हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications