विजयादशमी पर सिंदूर खेला के दौरान काजोल को किस मर्द ने खींचा? एक्ट्रेस के साथ हुई ऐसी हरकत, Video हुआ वायरल
Kajol Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने इस साल दुर्गा पूजा का पर्व अपने पूरे परिवार के साथ बेहद धूमधाम से मनाया। नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में एक्ट्रेस हर दिन उत्सव में शामिल होती रहीं।
काजोल और रानी मुखर्जी ने पूरे उत्साह के साथ मनाई दुर्गा पूजा
विजयादशमी के मौके पर भी काजोल ने पूरे जोश और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया था। हालांकि इसी दौरान उनके साथ एक ऐसा वाकया हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है।

सिंदूर खेला के बाद काजोल का हाथ पकड़कर ऊपर खींचा
दरअसल भीड़ के बीच सीढ़ियों से नीचे उतरते समय अचानक एक शख्स (जो उनका बॉडीगार्ड बताया जा रहा है) ने काजोल का हाथ पकड़कर उन्हें ऊपर की ओर खींच लिया। अचानक हुई इस हरकत से काजोल घबरा गईं और वहां मौजूद लोग भी चौंक उठे थे।
काजोल का वीडियो हुआ वायरल
काजोल के अजीब से रिएक्शन वाला ये वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग बॉडीगार्ड को दोषी मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे काजोल की ही गलती बता रहे हैं।
सिंदूर खेला में काजोल के साथ दिखे पति अजय देवगन
-पूजा पंडाल में सिंदूर खेला की रस्म भी निभाई गई। इस दौरान काजोल ने देवी दुर्गा को सिंदूर अर्पित किया। इसी रस्म के तहत छोटी बहन तनिषा मुखर्जी ने उनके पैर छुए और फिर दोनों बहनें गले मिलती नजर आईं। इस खूबसूरत पल को देखकर फैंस ने बहनों के रिश्ते की जमकर तारीफ की है।
-काजोल और रानी मुखर्जी लगातार पंडाल पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने इंडस्ट्री की कई हस्तियों से भी मुलाकात की। इनमें जया बच्चन,सुमोना चक्रवर्ती, प्रियंका चोपड़ा, जेनेलिया डिसूजा और डायरेक्टर अयान मुखर्जी शामिल थे। काजोल ने सभी सेलेब्स के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
-विजयादशमी के अवसर पर काजोल के पति और एक्टर अजय देवगन भी बेटी नीसा देवगन और बेटे युग के साथ पंडाल पहुंचे थे। इस मौके पर अजय ने पारंपरिक परिधान धारण किया हुआ था। उन्होंने इस खास मौके पर पत्नी काजोल, साली तनिषा, अयान मुखर्जी और अपने भतीजों दानिश और अमन देवगन के साथ फोटो सेशन कराया।
काजोल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
-आपको बता दें कि काजोल इन दिनों अपने चैट शो Too Much with Kajol & Twinkle को लेकर बिजी चल रही हैं, जो गत 25 सितंबर 2025 से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। इस शो का नया एपिसोड हर गुरुवार को रिलीज होता है।
-इसके अलावा काजोल 'द ट्रायल: प्यार, कानून, धोखा' वेब सीरीज के दूसरे सीजन में भी नजर आ रही हैं। वह जल्द ही प्रभु देवा की फिल्म 'महाराग्नि: क्वीन ऑफ क्वींस' में भी नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications