मां दुर्गा के सामने मंडप पर ये क्या करने लगीं काजोल? साड़ी में की ऐसी हरकत, वीडियो देख लोगों के उड़े होश
Kajol Viral Video: दुर्गा पूजा 2025 के रंगीन जश्न का समापन गत 2 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन धूमधाम से हुआ। इस मौके पर बॉलीवुड की कई दिग्गज एक्ट्रेसेस जैसे रानी मुखर्जी, काजोल, रुपाली गांगुली और सुमोना चक्रवर्ती सिंदूर खेला की रस्म निभाते नजर आई थीं।
काजोल की दुर्गा पूजा में पहुंचे थे सेलेब्स
इससे पहले भी रानी मुखर्जी और काजोल के परिवार द्वारा मुंबई में आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा में बॉलीवुड के कई सेलेब्स पंडाल का दर्शन करने और भोग प्रसाद ग्रहण करते दिखाई दिए थे।

काजोल और रानी मुखर्जी के परिवार की दुर्गा पूजा
आपको बता दें कि हर साल की तरह इस बार भी काजोल और रानी मुखर्जी का परिवार दुर्गा पूजा का आयोजन करता नजर आया, जहां फिल्म और टीवी जगत के कई सितारे शामिल हुए थे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ काजोल का ऐसा वीडियो
-पूजा पंडाल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें काजोल अपनी बेटी नीसा देवगन और डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ दिखाई दे रही हैं। वीडियो में नीसा अपने मामा अयान से चहकते हुए बातें कर रही हैं, तभी काजोल उन्हें बुलाती हैं और मां दुर्गा के दर्शन कराने ले जाती हैं।
-लेकिन इस दौरान काजोल की चाल ने सभी का ध्यान खींच लिया। वह नंगे पैर थीं लेकिन ऐसे कदम उठाकर चल रही थीं मानो हाई हील्स पहने हों। काजोल के इस अलग अंदाज पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग काजोल का ये अंदाज देख काफी हैरान हो रहे हैं।
-काजोल के वायरलहो रहे इस वीडियो पर एक शख्स ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा है- यही तो असली एक्ट्रेस का टैलेंट है, हील्स न पहनकर भी हील्स वाली चाल चल ली। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- काजोल ऐसे टोज पर क्यों चल रही हैं? किसी ने नोटिस किया?
सिंदूर खेला पर काजोल के साथ हुई ऐसी हरकत
आपको बता दें कि विजयादशमी के मौके पर भी काजोल ने पूरे जोश और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया था। हालांकि इसी दौरान उनके साथ एक ऐसा वाकया हो गया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर छा गया है।
किसने काजोल का हाथ पकड़कर ऊपर खींचा?
दरअसल भीड़ के बीच सीढ़ियों से नीचे उतरते समय अचानक एक शख्स (जो उनका बॉडीगार्ड बताया जा रहा है) ने काजोल का हाथ पकड़कर उन्हें ऊपर की ओर खींच लिया। अचानक हुई इस हरकत से काजोल घबरा गईं और वहां मौजूद लोग भी चौंक उठे थे।
काजोल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
-आपको बता दें कि काजोल इन दिनों अपने चैट शो Too Much with Kajol & Twinkle को लेकर बिजी चल रही हैं, जो गत 25 सितंबर 2025 से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। इस शो का नया एपिसोड हर गुरुवार को रिलीज होता है।
-इसके अलावा काजोल 'द ट्रायल: प्यार, कानून, धोखा' वेब सीरीज के दूसरे सीजन में भी नजर आ रही हैं। वह जल्द ही प्रभु देवा की फिल्म 'महाराग्नि: क्वीन ऑफ क्वींस' में भी नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications