अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय की शादी पर काजोल का बड़ा बयान, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर कही ऐसी बात

Kajol On Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में शादी की थी। वहीं साल 2011 में कपल प्यारी सी बेटी आराध्या के पैरेंट्स बने थे। लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में खटास नजर आ रही है। पिछले कुछ समय में अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच दरार की खबरों ने सबका ध्यान खींचा है।

अभिषेक बच्चन-निम्रत कौर की डेटिंग
हालांकि इस मामले में बच्चन परिवार या फिर ऐश्वर्या राय की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसी बीच अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस निम्रत कौर की डेटिंग की खबरें भी सामने आ रही हैं। कई लोगों का कहना है कि निम्रत कौर की वजह से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते में दरार आई है।

kajol

अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय के बीच दिक्कत
इन सबके बीच अभिषेक और ऐश्वर्या राय की शादी से जुड़े कई पुराने वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं। ऐसे ही एक पुराने वीडियो में ऐश्वर्या और अभिषेक की शादीशुदा जिंदगी के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल उन्हें सलाह देती नजर आ रही हैं। ये वीडियो करण जौहर के फेमस शो कॉफी विद करण का है जिसमें शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी साथ में पहुंचे थे।

काजोल की अभिषेक-ऐश्वर्या को सलाह
रैपिड-फायर राउंड के दौरान काजोल से एक सलाह मांगी गई कि वह ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी बचाने के लिए वो क्या सलाह देंगी। इस पर काजोल ने कहा था कि कपल को फिल्म 'कभी अलविदा न कहना' बिल्कुल नहीं देखनी चाहिए। काजोल ने कैमरे पर कहा था- ये फिल्म मत देखना।

'बेवफाई और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर'
आपको बता दें कि फिल्म 'कभी अलविदा न कहना' एक ऐसी फिल्म है जिसमें शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, प्रीति जिंटा और अमिताभ बच्चन नजर आए थे। इस फिल्म की कहानी बेवफाई और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित है।

अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की अफवाह
इस बीच बच्चन परिवार अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहों पर चुप्पी साधे हुए है। ऐश्वर्या और अभिषेक पिछले कई महीनों से तलाक की अफवाहों का सामना कर रहे हैं। उनकी शादी को 17 साल हो चुके हैं। कपल की एक बेटी आराध्या बच्चन है। उनके तलाक की अफवाहें इस साल की शुरुआत में शुरू हुई थीं जब ऐश्वर्या राय ने बच्चन परिवार के साथ अंबानी की शादी में एंट्री नहीं की थी।

बच्चन परिवार से ऐश्वर्या राय ने बनाई दूरी
अंबानी परिवार की शादी में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आई थीं। वहीं अभिषेक ने तलाक के बारे में एक पोस्ट को लाइक करके अटकलों को और हवा दी थी। वहीं पिछले लंबे समय से अभिषेक और ऐश्वर्या एक दूसरे के साथ नजर नहीं आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+