बिना शादी के मां बनना चाहती हैं काजोल की बहन, 46 की उम्र में कैसे करेंगी बच्चा पैदा?
Tanishaa Mukerji: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल एक अच्छी अभिनेत्री होने के साथ साथ एक बेहतरीन मां होने की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं। काजोल और अजय देवगन के 2 बच्चे हैं जिनकी परवरिश में कपल दिन-रात जुटा रहता है। वहीं काजोल की बहन तनीषा मुर्खजी ने अब तक शादी नहीं की है लेकिन वह मां बनना चाहती हैं।
46 की उम्र में बच्चा पैदा करना चाहती हैं तनीषा
46 साल की एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी के अनुसार वह शादी और बच्चा दोनों ही करना चाहती हैं, लेकिन उन्हें अभी तक मनमुताबिक कोई पार्टनर नहीं मिला है, जिसके साथ वो अपनी पूरी जिंदगी गुजार सकें।

कई एक्ट्रेसेस अपने एग फ्रीज करा चुकी हैं
आपको बता दें कि एंटरटेनमेंट की दुनिया में ऐसी कई हसीनाएं हैं जिन्हें अभी तक शादी करने के लिए बेहतर पार्टनर नहीं मिला है या फिर वो शादी करने के मूड में नहीं है। ऐसे में कई एक्ट्रेसेस अपने एग फ्रीज करा चुकी हैं।
तनीषा ने 39 की उम्र में एग फ्रीज करवा लिए थे
जानकारी के अनुसार काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने भी 39 की उम्र में ही अपने एग फ्रीज करवा लिए थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह 33 की उम्र में ही एक फ्रीजिंग करवाना चाहती थी, लेकिन उस समय डॉक्टर ने उन्हें मना कर दिया था।
'मां बनने का एक्सपीरिएंस बहुत ही प्यारा होता है'
वहीं एक पुराने इंटरव्यू में तनीषा मुखर्जी ने कहा- मां बनने का एक्सपीरिएंस बहुत ही प्यारा होता है। मैं असल जिंदगी में अब-तक मां नहीं बन पाई हूं, लेकिन मैंने ऑनस्क्रीन मां बनने का खूब फायदा उठाया है। मैंने अपने ऑनस्क्रीन बच्चे के साथ खूब मस्ती की थी।
'मैं बिना शादी के ही मां बनना चाहती हूं'
वहीं शादी करने को लेकर तनीषा मुखर्जी ने कहा था- मुझे शादी करनी है लेकिन अभी तक उसके लिए लड़का ढूंढ नहीं पाई हूं। इसमें काफी समय लग सकता है। मुझे मनमुताबिक हमसफर अभी तक मिला नहीं है। लेकिन अब मैं बिना शादी के ही मां बनना चाहती हूं। मुझे बच्चे पसंद हैं और मैं बच्चों के साथ रहना चाहती हूं।












Click it and Unblock the Notifications