काजोल ने दो बार झेला मिसकैरेज का दर्द, इस फिल्म के दौरान खोया था पहला बच्चा, नहीं बर्दाश्त हुआ सदमा
Kajol Miscarriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और अजय देवगन की लव स्टोरी फिल्म 'इश्क' से शुरू हुई थी। दोनों ने एकसाथ कई फिल्मों में काम किया और फिर इस जोड़ी ने साल 1999 में शादी कर ली। कपल के दो बच्चे हैं, लेकिन एक बार काजोल ने खुलासा किया था कि उनका दो बार मिसकैरेज हो चुका है।
काजोल ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वे 'कभी खुशी कभी गम' की शूटिंग तो उस समय प्रेग्नेंट थीं। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस सफल हुई लेकि काजोल की जिंदगी में तूफान आ गया। एक्ट्रेस ने बताया था कि इस फिल्म के बाद उनका मिसकैरिज हो गया था।

प्रेग्नेंट होने के बाद मिसकैरिज का दर्द झेल चुकी काजोल काफी समय तक परेशान रहीं। हालांकि वह किसी तरह इससे बाहर आईं और दोबारा प्रेग्नेंट हो गईं लेकिन फिर दूसरी बार भी काजोल का मिसकैरिज हो गया। एक्ट्रेस ने कहा, समय के साथ हमने बच्चा पैदा करने की कोशिश की थी लेकिन मेरा मिसकैरेज हो गया था।
इस बारे में अजय देवगन ने बातचीत के दौरान कहा था, 'हमने दो बार बच्चा खो दिया लेकिन इस बात का कोई मलाल नहीं है। हालांकि वो हम दोनों के लिए काफी मुश्किल समय था।' करण जौहर की फिल्म 'ये लड़का है दीवाना' की शूटिंग के दौरान भी काजोल के साथ एक बड़ा हादसा हुआ था।
करण जौहर ने बताया था कि इस गाने में काजोल को साइकिल चलानी थी लेकिन बैलेंस बिगड़ने की वजह से वह मुंह के बल गिर गई। इस हादसे की वजह से काजोल को सिर पर गहरी चोट आई और वह बेहोश हो गई। यहां तक कि एक्ट्रेस की यादाश्त तक चली गई थी और वह ये भी भूल गईं कि अजय देवगन उनके पति हैं। हालांकि बाद में काजोल का इलाज हुआ और वह रिकवर हो गईं।
बता दें कि, दो बार मिसकैरेज का दर्द झेल चुकीं काजोल अपने दो बच्चों का स्वागत किया था जिनका नाम न्यासा और युग है। एक्ट्रेस अक्सर बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती रहती हैं। अजय देवगन और काजोल की शादी को पूरे 24 साल हो चुके हैं और दोनों अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं।
ये भी पढ़ें: Kajol के घर दिवाली के दिन हुआ क्लेश, परिवार में सबके बीच हुई खटपट, एक्ट्रेस ने खुद खोला राज












Click it and Unblock the Notifications