Kajol के घर दिवाली के दिन हुआ क्लेश, परिवार में सबके बीच हुई खटपट, एक्ट्रेस ने खुद खोला राज

Kajol Diwali Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपने मजाकिया अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हालांकि बीते कुछ समय से वह अपने गुस्से की वजह से काफी ट्रोल हो रही हैं। अब दिवाली के मौके पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर परिवार के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ सेलिब्रेट की गई दिवाली की कुछ तस्वीरें साझा की। जिसमें बेटी नीसा देवगन और बेटे युग भी अपने पिता अजय देवगन और मां काजोल के साथ पोज देते हुए नजर आए। इसमें पूरा परिवार एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए दिखे। पोस्ट में एक्ट्रेस के कैप्शन ने फैंस का ध्यान खींचा।

Kajol

काजोल ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'दिवाली हमारे नोक झोंक के बिना अधूरी हैं।' इसके अलावा कुछ तस्वीरों में काजोल बेटे युग के साथ फनी पोज देते हुए दिखीं। जिसमें बेटा एक्ट्रेस की तरफ देख रहा है और काजोल जीभ निकालकर पोज दे रही हैं। फोटो देखकर लग रहा है कि काजोल अपने बेटे के साथ खूब मस्ती के मूड में थीं।

काजोल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पोस्ट पर कमेंट कर कई फैंस ने एक्ट्रेस को दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं। बता दें कि, दिवाली सेलिब्रेट करने के बाद काजोल और उनका पूरा परिवार अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

काजोल के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों एक्ट्रेस अपनी फिल्म दो पत्ती को लेकर सुर्खियों में हैं। जिसमें उन्होंने लंबे समय बाद पुलिस की भूमिका निभाई है। 'दो पत्ती' कृति की बतौर प्रोड्यूसर पहली फिल्म भी है। फिल्म की कहानी घरेलू हिंसा पर आधारित है। इसे ओटीटी नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

वहीं अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें तो दिवाली के मौके पर उनकी फिल्म सिंघम अगेन रिलीज हो चुकी है। इसमें अजय के अलावा दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार और करीना कपूर भी लीड रोल में नजर आए। हालांकि सोशल मीडिया पर फिल्म का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस सिंघम अगेन कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 को टक्कर दे रही है।

ये भी पढ़ें: Kajol और अजय देवगन के हनीमून में ऐसा क्या हुआ, एक्टर ने कही लौटने की बात, जानें किस्सा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+