काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा मुंबई के BAR में ऐसे आईं नजर, खास दोस्तों संग कर रही थीं पार्टी
मुंबई के एक पॉश इलाके में मौजूद बार में न्यासा देवगन और खुशी कपूर को एकसाथ देखा गया। दोनों साथ में पार्टी करते नजर आ रहे थे।
मुंबई, 2 सितंबरः पिछले कुछ समय से बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल की बेटी न्यासा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दोस्तों संग उनकी पार्टीज की फोटोज और वीडियोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। न्यासा देवगन फिलहाल लाइमलाइट में नजर आ रही हैं और सोशल मीडिया की क्वीन बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले न्यासा अपने कुछ खास दोस्तों के साथ ग्रीस में वेकेशन इन्जॉय करती नजर आई थीं। उस समय भी उनकी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर छाए हुए थे। अब एक बार फिर न्यासा अपने खास दोस्तों के साथ मुंबई के एक बार में नजर आईं। इस बार न्यासा के साथ फिल्म मेकर बॉनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी मौजूद थीं।

मुंबई के बार में पहुंचीं न्यासा देवगन
मुंबई के एक पॉश इलाके में मौजूद इस बार में न्यासा देवगन और खुशी कपूर को एकसाथ देखा गया। दोनों साथ में पार्टी करते नजर आ रहे थे। इस खास मौके पर उनके साथ अहान पांडे जो कि बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे के भतीजे हैं और ओरहान भी मौजूद थे। सोशल मीडिया पर खुशी और न्यासा की इस पार्टी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर उन्हें कमेंट्स कर रहे हैं।
मस्ती करते दिखे खुशी और न्यासा
सोशल मीडिया पर खुशी और नीसा के फोटोज वीडियोज वायरल हो रहे हैं। एक ओर जहां खुशी ने ब्लैक ड्रेस में कहर ढाया है तो दूसरी ओर रेड ड्रेस में नीसा भी काफी सिजलिंग दिख रही हैं। बता दें कि खुशी और नीसा अलग अलग गाड़ियों से इवेंट में पहुंचे थे लेकिन जाते वक्त वो कुछ और दोस्तों के साथ एक ही कार में गए।
जाह्नवी के साथ नजर आई थीं न्यासा
आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही न्याजा देवगन एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के साथ मस्ती करती हुईं नजर आई थीं। उस वक्त भी सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं। सोशल मीडिया यूजर्स दोनों को साथ में देखकर काफी हैरान थे। दरअसल किसी को भी जाह्नवी और न्यासा की दोस्ती के बारे में जानकारी नहीं थी। वहीं इस बार न्यासा मुंबई में जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर के साथ पार्टी करती हुईं दिखाई दीं।
न्यासा का फैशन है लाजवाब
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि न्यासा ने रेड कलर की एक शॉर्ट बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई है और उस पर एक श्रग कैरी किया हुआ है। वह अपनी एक दोस्त के साथ सड़क किनारे पहुंत हैं और एक गाड़ी में सवार हो जाती हैं। वहीं उस गाड़ी में पहले से ही खुशी कपूर बैठी हुई थीं।
खुशी कपूर जल्द ही फिल्म में आएंगी नजर
जानकारी के अनुसार काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा फिलहाल विदेश में पढ़ाई कर रही हैं। वह कुछ दिनों के लिए अपने पैरेंट्स के पास आई हैं। न्यासा ने अभी बॉलीवुड में एंट्री करने की कोई घोषणा नहीं की है। वहीं बॉनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के छोटी बेटी जल्द ही फिल्म 'आर्चीज' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। वहीं खुशी कपूर की बड़ी बहन जाह्नवी कपूर इस समय बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं।












Click it and Unblock the Notifications