काजल अग्रवाल के साथ सरेआम घटी ऐसी घटना, शख्स ने पकड़ी कमर और फिर...., शर्मिंदा हुईं एक्ट्रेस
Kajal Aggarwal: साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। खबर है कि काजल अग्रवाल के साथ सरेआम एक घटना घट गई है। इस घटना के चलते वह काफी परेशान भी हो गई हैं। काजल अग्रवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह काफी अनकंफर्टेबल नजर आ रही हैं।
काजल अग्रवाल के साथ हुई ये घटना
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो काजल अग्रवाल हाल ही में अपने पापा विनय के साथ हैदराबाद में एक स्टोर के लॉन्च इवेंट में पहुंची थीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि उस स्टोर में वह अनकंफर्टेबल हो गई थीं। दरअसल एक्ट्रेस के साथ सेल्फी लेने के दौरान जब एक आदमी ने उन्हें गलत तरीके से छुआ तो वह परेशान हो उठीं।

शख्स ने सेल्फी लेते हु्ए पकड़ी काजल की कमर
काजल अग्रवाल हैदराबाद में एक स्टोर के लॉन्च इवेंट में पहुंची थीं। स्टोर के लॉन्च के दौरान, उनके पास सेल्फी लेने के लिए एक आदमी आया। सोशल मीडिया पर काजल के एक फैन द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि वह शख्स एक्ट्रेस को छूते हुए फोटो क्लिक करने जाता है। उस शख्स को एक्ट्रेस की कमर पकड़ते हुए देखा जा सकता है।
काजल अग्रवाल का वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में काजल अग्रवाल काफी डरी हुई दिखाई दे रही हैं और उस आदमी को अपने से दूर जाने का इशारा कर रही हैं। घटना का वीडियो एक्स पर शेयर किया गया है, जिसमें फैंस उस आदमी के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं। हालांकि, काजल ने इवेंट में बाधा नहीं आने दी और उसके बाद लोगों के सवालों का जवाब भी दिया।
काजल अग्रवाल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
काजल अग्रवाल ने साल 2022 में एक प्यारा से बेटे नील को जन्म दिया था। नील के जन्म के बाद से काजल ने फिलहाल सिनेमा से ब्रेक ले रखा था। हाल ही में वह काम पर वापस आ गई हैं और जल्द ही तेलुगू फिल्म 'सत्यभामा' और तमिल फिल्म 'इंडियन 2' में दिखाई देंगी।












Click it and Unblock the Notifications