होटल के बाहर Anjali Arora की इस हरकत से स्टाफ का फूट पड़ा गुस्सा, सरेआम हो गई बेइज्जती और फिर..
Anjali Arora viral video: अंजलि अरोड़ा अपने वीडियोज और तस्वीरों को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। विवादों से तो उनका गहरा नाता है। कई दफा इस बात के सबूत खुद अंजलि ने दिये हैं। एमएमएस वायरल होने के बाद से अंजलि के कई ऐसे क्लिप्स भी सामने आए हैं, जो अपने आप में हैरान कर देने वाले हैं और जिन्हें लेकर उन्हें खूब ट्रोल भी किया जा चुका है।
क्यों शर्मिंदा हुईं अंजलि?
अब हाल ही में अंजलि अपने ब्वॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल संग बांके बिहारी के दर्शन करने वृंदावन पहुंची। अंजलि के कई क्लिप्स वायरल भी हो रहे हैं। मगर फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ, जिसने अंजलि अरोड़ा को शर्मिंदा करके रख दिया।

वायरल हो रहा ये वीडियो
दरअसल, अंजलि अरोड़ा का एक क्लिप सामने आया है, जो पांच सितारा होटल के बाहर का है। क्लिप में देखा जा सकता है कि अंजलि होटल के बाहर खड़ी होकर पोज देने लगती हैं मगर इतने में होटल के स्टाफ से एक शख्स गुस्से में बोल पड़ता है कि ये सब आप यहां मत करिये।
क्यों करवाई बेइज्जती?
इतना सुनने के बाद पैपराजी ने अपना कैमरा नीचे कर लिया। सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोगों का कहना है कि अंजलि अरोड़ा ने अपनी बेइज्जती करवा ही ली। कई लोग ये क्लिप देखने के बाद अंजलि पर काफी गुस्सा भी निकाल रहे हैं कि उन्हें हर जगह शो ऑफ ही करना होता है।
अंजलि ने की गौसेवा
बताते चलें कि अंजलि अरोड़ा बांके बिहारी मंदिर पहुंची हैं। बीते दिनों अंजलि ने यहां गौ सेवा भी की। इस दौरान अंजलि की सुरक्षा में लगे कुछ पुलिसकर्मियों को भी देखा गया। फिल्हाल अंजलि अरोड़ा का ये क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रोल कर रहे हैं।
अंजलि अरोड़ा पहले भी कई दफा ट्रोल हो चुकी हैं। कई बार अंजलि अजीबोगरीब डांस के चलते तो कई दफा अपनी अश्लील तस्वीरों के चलते ट्रोल्स के निशाने पर आ ही जाती हैं। अंजलि को इस बार देखकर फैंस काफी शॉक्ड हैं।












Click it and Unblock the Notifications