'काचा बादाम' गर्ल अंजलि अरोड़ा ने पिता को गिफ्ट में दी ये चीज, तोहफा देखकर लोग हुए हैरान

Anjali Arora Gift To Her Father: सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा पिछले काफी समय से इंटरनेट पर आग लगा रही हैं। वह अक्सर अपने बोल्ड फोटोज और कातिलाना डांस मूव्स के कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। लोग उन पर जमकर प्यार बरसाते हैं। 'काचा बादाम गाने' पर डांस कर इंटरनेट पर वायरल हुई अंजलि अरोड़ा ने आज अपनी एक अलग पहचान बना ली है। इसी बीच खबर है कि अंजलि अरोड़ा ने अपने पिता के लिए एक ब्रैंड न्यू कार खरीदी है। अंजलि ने इसे अपने पापा को गिफ्ट किया है।

अंजलि अरोड़ा ने पिता को गिफ्ट की कार
आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा ने अपने डांस वीडियोज और बोल्ड तस्वीरों के चलते काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है। वहीं एक बार फिर से अंजलि अरोड़ा लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। खबर है कि अंजलि अरोड़ा ने अपने पिता को एक बैंड न्यू कार गिफ्ट की है। वहीं बेटी से तोहफा पाकर पिता भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अंजलि अरोड़ा, उनके पिता और कार की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

Anjali Arora

अपने पिता के सबसे करीब हैं अंजलि
अंजलि अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह घर में अपने पिता के सबसे करीब हैं। पिता ने उन्हें हमेशा हर काम के लिए सपोर्ट किया है। ऐसे में अंजलि ने इस बार अपनी कमाई से अपने पिता को एक ब्रैंड न्यू कार खरीदकर गिफ्ट की है।

अंजलि ने कार खरीदने का वीडियो किया है शेयर
ये कार मारुति बलेनो है। इस कार की कीमत 6.61 लाख से शुरू होकर 9.88 लाख तक होती है। अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए अंजलि अरोड़ा ने लिखा है- एक बेटी जब पिता को कुछ गिफ्ट दे। अंजलि के इस गिफ्ट को देखने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। अंजलि के फैंस का कहना है कि वह अपने पिता से बहुत प्यार करती हैं और बेटी से मिला ये गिफ्ट उनके पिता भी हमेशा याद रखेंगे।

श्रीलंका में इवेंट करती नजर आई थीं अंजलि अरोड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अंजलि अरोड़ा कुछ दिनों पहले ही श्रीलंका में मौजूद थीं। श्रीलंका में उनका एक कार्यक्रम था। उन्होंने इस इवेंट का वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इस इवेंट में अंजलि अरोड़ा साउथ की सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा' के गाने 'ऊं अंटावा' पर डांस करती नजर आई थीं। अंजलि अरोड़ा को बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के रिएलिटी शो 'लॉकअप सीजन 1' में देखा गया था। वह फिनाले तक भी पहुंची थीं। इसके अलावा वह साल 2022 में भारत में 'मोस्ट सर्च सेलिब्रेटी' की लिस्ट में भी शुमार हुई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+