Kaal Trighori Movie Review: हॉरर फिल्म का डोज लेकर आए अरबाज खान, जानिए कैसी है फिल्म

Kaal Trighori Movie Review: डायरेक्टर नितिन एन वैद्य की नई पेशकश काल त्रिघोही एक डीप-कट सुपरनैचुरल थ्रिलर है। जो हमें पौराणिक मान्यताओं के डरावने गलियारों में ले जाती है। यह फ़िल्म हिंदी हॉरर को सिर्फ जम्प-स्केयर से निकालकर साइकोलॉजिकल टेरर (मनोवैज्ञानिक दहशत) की तरफ़ मोड़ती है। इसकी रनटाइम करीब 2 घंटे 39 मिनट है, लेकिन इसका सस्पेंस अच्छा है।

Kaal Trighori Movie Review

कहानी का प्लॉट और सस्पेंस
फ़िल्म का कोर कॉन्सेप्ट एक ऐसे एस्ट्रोनॉमिकल अलाइनमेंट पर टिका है, जो सौ साल में सिर्फ एक बार होता है। जब चैत्र अमावस्या, चैत्र पूर्णिमा और बैसाखी अमावस्या एक ही महीने में आती हैं। इस दुर्लभ संयोग से एक भयंकर पौराणिक शक्ति 'त्रिघोही' जागृत होती है, जिसके बारे में सदियों पुरानी लोक-कथाओं में ज़िक्र है। कहानी एक पुरानी, राज़ों से भरी हवेली में सेट है, जहां रविराज (अरबाज़ ख़ान), उनकी पत्नी माधुरी (ऋतुपर्णा सेनगुप्ता), और दोस्त डॉ. मनोज (आदित्य श्रीवास्तव) की किस्मतें क्रॉस होती हैं। इन मनहूस रातों के दौरान, उनकी ज़िंदगी हॉरर और साज़िश के बीच झूलती है। फ़िल्म लगातार सवाल करती है: क्या यह सचमुच भूत-प्रेत का क़हर है, या फिर यह किसी इंसान का बिछाया जाल है?

परफ़ॉर्मर और उनका काम
अरबाज़ ख़ान ने हॉरर जॉनर में अपनी एंट्री को सॉलिड बनाया है और अपने किरदार को गंभीरता से निभाया है। ऋतुपर्णा सेनगुप्ता का काम अच्छा है। उन्होने अपने इमोशन्स से दर्शकों को कैसे इंगेज रखती हैं आदित्य श्रीवास्तव, महेष मांजरेकर, राजेश शर्मा, और मुग्धा गोडसे ने अपने सपोर्टिंग रोल में ज़बरदस्त काम किया है, जिससे कहानी का बेस स्ट्रॉन्ग हुआ है।

काल त्रिघोही की असली ताक़त उसकी तकनीकी बारीकियों में है। सिनेमैटोग्राफी भी ठीक है। धुंध, गहरी परछाइयां और लाइट का स्मार्ट यूज़ एक ऐसा डरावना माहौल क्रिएट करता है जो सीधा असर करता है। BGM (बैकग्राउंड स्कोर) और साउंड डिज़ाइन फ़िल्म की जान हैं। वे सस्पेंस को बिल्कुल चरम पर ले जाते हैं, जहाँ छोटी-सी आवाज़ भी आपको चौंका सकती है। नितिन वैद्य का विज़न क्लियर है। वह सिर्फ़ डराना नहीं चाहते, बल्कि एक ऐसी कहानी बताना चाहते हैं जो दिमाग़ में बैठ जाए।

फाइनल टेक
काल त्रिघोही इंडियन हॉरर फ़ैंस के लिए मस्ट वॉच है। यह फ़िल्म हॉरर को एक नई इज़्ज़त देती है और आपको पूरी तरह से एन्गेज रखती है। इसका असर बिग स्क्रीन पर ही देखने लायक है। इसे ओवरलुक न करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+