'पवन सिंह से शादी नहीं करनी थी, मजबूरी में की', ज्योति सिंह का चौंकाने वाला खुलासा, खोली पावरस्टार की पोल
Jyoti Singh On Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दोनों की पर्सनल लाइफ पिछले काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी बीच इनके रिश्ते को लेकर कई तरह के चौंकाने वाले खुलासे भी हो रहे हैं।
ज्योति सिंह और पवन सिंह का रिश्ता
सोशल मीडिया से लेकर खबरों के गलियारों तक, इन दिनों ज्योति सिंह और पवन सिंह के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। अब ज्योति सिंह के एक नए बयान ने इस चर्चा को और हवा दे दी है।

ज्योति सिंह का बड़ा खुलासा
हाल ही में ज्योति सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि उनकी शादी पवन सिंह से खुशी से नहीं बल्कि मजबूरी में हुई थी। ज्योति सिंह ने बताया कि पवन सिंह का रिश्ता उनके लिए दो बार आया था।
'मजबूरी में पवन सिंह से शादी करनी पड़ी थी'
-ज्योति सिंह ने कहा- पहली बार पवन सिंह का रिश्ता मेरे लिए तब आया था जब उनकी शादी नीलम से नहीं हुई थी। नीलम से शादी से पहले ही उनका रिश्ता मेरे लिए आया था। इसके बाद नीलम के निधन के बाद दूसरी बार रिश्ता आया और तब मैंने अपने पैरेंट्स की इच्छा का सम्मान करते हुए शादी के लिए हामी भर दी थी।
-ज्योति सिंह ने आगे कहा कि शादी के वक्त उनके मन में कई सवाल और डर थे, जिनका जवाब उन्हें आज तक नहीं मिला है। उन्होंने कहा- उस वक्त कई बातें साफ नहीं थीं। मैं एक नॉर्मल जिंदगी चाहती थी लेकिन हालात ऐसे थे कि कुछ भी मेरे बस में नहीं था।
पवन सिंह-ज्योति के शादीशुदा जिंदगी में चल रही खटपट
जानकारी के अनुसार पिछले कुछ महीनों से पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच अनबन की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर भी जुबानी जंग देखने को मिल चुकी है।
चुनावी मैदान में उतरीं ज्योति सिंह
फिलहाल ज्योति सिंह काराकाट सीट से चुनावी मैदान में हैं और प्रचार में व्यस्त चल रही थीं। वहीं पवन सिंह भी अपने राजनीतिक और फिल्मी सफर को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ज्योति सिंह का ये बड़ा बयान उनके चुनावी सफर को प्रभावित करेगा या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications