'नीलम 3 महीने में मर क्यों गई?' पवन सिंह पर बरसीं ज्योति सिंह, सरेआम पूछा ऐसा सवाल, अब क्या जवाब देंगे स्टार?
Jyoti Singh on Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह बीते काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।
पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद
कभी सोशल मीडिया पर तो कभी खबरों में, पवन सिंह और ज्योति सिंह, दोनों का नाम चर्चा में बना रहता है। इन दिनों ज्योति सिंह चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं और प्रचार अभियानों में व्यस्त हैं।

चुनाव प्रचार में बिजी हैं ज्योति सिंह
प्रचार के दौरान ज्योति सिंह के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहे हैं। इसी बीच उन्होंने फिर एक बार अपने पति पवन सिंह पर चुभता हुआ तंज कसा है।
ज्योति सिंह का पवन सिंह पर हमला
-हाल ही में ज्योति सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलकर अपनी बात लोगों के सामने रखी है। लल्लनटॉप से बात करते हुए ज्योति सिंह ने कहा है- मैं पिछले 20 सालों से भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही हूं। इतने सालों में मुझे कभी टिकट नहीं मिला तो लोग मुझे कैसे टारगेट कर सकते हैं?
-ज्योति सिंह ने आगे कहा- कई लोग ये कहते हैं कि शादी के बाद मुझे पहचान मिली लेकिन सवाल ये है कि अगर नाम मेरा उनके कारण हुआ तो बदनाम मैं क्यों हुई?
'हमेशा औरत ही कटघरे में क्यों होती है?'
ज्योति सिहं ने आगे कहा- जब पवन सिंह किसी डेट पर आते हैं तो वहां भी अपना पावर दिखाते हैं। मीडिया और समाज हमेशा सवाल मुझसे ही करता है, उनसे क्यों नहीं? जब भी कोई विवाद होता है तो औरत को ही कठघरे में क्यों खड़ा किया जाता है? मुझे भी बुरा लगता है। मैं जिंदा हूं तो फिर समाज मेरे बारे में उनसे सवाल क्यों नहीं करता?
'नीलम से इतना ही प्यार था तो 3 महीने में वो मर क्यों गईं?'
-बातचीत के दौरान ज्योति सिंह ने पवन सिंह को लेकर एक भावनात्मक और तीखा बयान भी दिया। उन्होंने कहा- पवन सिंह कभी मेरे बारे में खुलकर जवाब क्यों नहीं देते? हमेशा नीलम का नाम क्यों लेते हैं? अगर नीलम से इतना ही प्यार था तो फिर 3 महीने में वो मर क्यों गईं?
-ज्योति सिंह ने आगे कहा- पवन सिंह मेरे पति हैं। आज भी अगर मैं उनके पास चली जाऊं और उनसे कुछ करने को कहूं तो उन्हें करना पड़ेगा क्योंकि हमारा तलाक अभी तक नहीं हुआ है।
काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार हैं ज्योति सिंह
-आपको बता दें कि ज्योति सिंह इन दिनों काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। वह लगातार प्रचार में जुटी हुई हैं और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी प्रचार से जुड़े वीडियोज शेयर कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने जनता से समर्थन और सहयोग की अपील भी की है।
-पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के इन बयानों ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। लोग अब जानना चाहते हैं कि पवन सिंह इस पर क्या प्रतिक्रिया देंगे।












Click it and Unblock the Notifications