अनंत-राधिका के संगीत में धमाल मचाएंगे जस्टिव बीबर, 1 शाम के लिए वसूली तगड़ी फीस
Justin Bieber Fees: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट के साथ 12 जुलाई को शादी होने वाली है। शादी से पहले ही फंक्शन शुरू हो चुके है। इससे पहले कपल के दो बार प्री-वेडिंग फंक्शन हो चुके हैं जिसमें कई बड़े सिंगर्स ने परफॉर्म किया था। अब शादी जस्टिन बीबर परफॉर्म करने वाले हैं।
जामनगर और फिर इटली के बाद अब मुंबई में राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी होने वाली है। जिसमें बॉलीवुड सितारों से लेकर तमाम हॉलीवुड के स्टार्स भी शामिल होंगे। बता दें कि अंबानी परिवार के प्री-वेडिंग फंक्शन में अब तक रिहाना और शकीरा परफॉर्म कर चुकी हैं। लेकिन कपल के संगीत में जस्टिन बीबर धमाल मचाएंगे।

इंटरनेशनल पॉप सिंगर जस्टिन बीबर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में परफॉर्म करने के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं। उनकी तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऐसे में कई लोग जानना चाहते हैं पॉप सिंगर इस संगीत में गाने के लिए आखिर कितनी मोटी फीस चार्ज कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो, अनंत और राधिका का संगीत आज यानी 5 जुलाई को होना है। जिसमें परफॉर्म करने के लिए जस्टिन बीबर करीब 10 मिलियन डॉल यानी 84 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। इस हिसाब से वह अब तक के महंगे सिंगर होंगे जिन्होंने ज्यादा फीस ली। इससे पहले रिहाना ने करीब 74 करोड़ फीस चार्ज की थी।
बता दें कि, जस्टिन बीबर की गिनती टॉप सिंगर्स में होती है। उन्होंने जो कम उम्र में मुकाम हासिल किया वह शायद ही कोई कर पाए। अनंत और राधिका की शादी से पहले साल 2022 में उनका भारत में एक कॉन्सर्ट था लेकिन शारीरिक दिक्कतों के चलते वह परफॉर्म नहीं कर पाए थे। अब लगभग 7 साल बाद वह भारत आए हैं। फिलहाल उनकी दमदार परफॉर्मेंस का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के ग्रैंड वेडिंग में अडेल, ड्रेक और लाना डेल रेल जैसे कई इंटरनेशनल स्टार्स परफॉर्म करने वाले हैं। 12 जुलाई को कपल की शादी है और इसके बाद 14 जुलाई को रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे। अब फैंस को इंतजार है कि अनंत अंबानी की होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट अपनी शादी वाले दिन क्या खास पहनकर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications