बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन जूनियर महमूद की मौत, कैंसर से हो गई थी ऐसी हालत, 12 बजे होगा अंतिम संस्कार

Junior Mehmood Passed Away: हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर और कॉमेडियन जूनियर महमूद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जूनियर महमूद का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह पेट के कैंसर से जूझ रहे थे। वह इस गंभीर बीमारी के चौथे स्टेज पर थे। पिछले कुछ समय से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा थे। हाल ही में एक्टर और कॉमेडियन जॉनी लीवर उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। उस समय जूनियर महमूद जॉनी लीवर से अपने बचपन के दोस्त सचिन पिलगांवकर और एक्टर जितेंद्र से मिलने की इच्छी भी जाहिर की थी। फिलहाल जूनियर महमूद का निधन हो गया है।

जूनियर महमूद ने 67 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
जूनियर महमूद ने 67 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह​ दिया है। हर शख्स बीते कुछ समय से उनकी सलामती की दु​आ कर रहा था लेकिन कैंसर की जंग से वह ज्यादा लड़ नहीं सके। खबर है कि बीते गुरुवार की रात यानी 7 दिसंबर 2023 को उन्होंने अंतिम सांस ली। जूनियर महमूद के दोस्त सलाम काजी ने उनके निधन की पुष्टि की है।

Junior Mehmood

पेट के कैंसर से जूझ रहे थे जूनियर महमूद
जूनियर महमूद लंबे समय से पेट के कैंसर से जूझ रहे थे। कैंसर के चलते उनका चेहरा तक बिगड़ गया था। बीते दिनों उन्होंने अपने दो दोस्त एक्टर जितेंद्र और सचिन पिलगाउंकर से मिलने की इच्छा जताई थी। उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए दोनों कलाकार खास तौर पर उनसे मिलने पहुंचे थे। जूनियर महमूद की हालत देख जितेंद्र तो भावुक तक हो गए थे।

दोपहर 12 बजे होगा अंतिम संस्कार
दोस्त सलाम काजी ने बताया कि महमूद के लंग्स और लीवर में कैंसर था। साथ ही आंत में ट्यूमर भी सामने आया था। डॉक्टर्स का कहना था कि उनका कैंसर चौथी स्टेज पर था और इसी वजह से उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही थी। बीते कुछ दिनों से जूनियर महमूद वेंटिलेटर सपोर्ट पर ही थे। काजी के अनुसार आज यानी 8 दिसंबर 2023 (शुक्रवार) को दोपहर 12 बजे जूनियर महमूद का मुंबई के सांता क्रूज वेस्ट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+