क्या आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने कर ली सीक्रेट वेडिंग? एक्टर ने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
Junaid Khan Secret Wedding: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान वैसे तो लाइमलाइट से दूर रहते हैं। लेकिन इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म लवयापा का प्रमोशन करने में जुटे हैं। जिसमें वह खुशी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। प्रमोशन के दौरान जुनैद खान ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया।
फिल्म 'लवयापा' के प्रमोशन के दौरान जुनैद खान से जब पूछा गया कि 'क्या उन्होंने अपनी शादी की बात को छुपाकर रखा? या इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने सीक्रेट वेडिंग कर ली?' एक्टर ने इन अफवाहों पर ना सिर्फ नकारा बल्कि बताया कि उनके पिता आमिर खान ने क्यों अपनी शादी की बात सबसे छुपाई थी।

जुनैद खान ने कहा, 'पिता भी शादी की बात किसी से छुपाना नहीं चाहते थे। फिल्म रिलीज होने से पहले उनसे प्रोड्यूसर्स ने ऐसा करने को कहा था। जब तक फिल्म रिलीज नहीं हो जाती तब तक उन्हें शादी पर चुप्पी साधनी होगी। उनके हाथ बंधे हुए थे।' उन्होंने साथ ही ये भी बताया कि अब तक कोई सीक्रेट वेडिंग नहीं की है, और वह पूरी तरह से सिंगल हैं।
ये भी पढ़ें: बेटे की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे Aamir Khan, बोले- 'मां कसम मैं रोमांटिक हूं, मेरी दोनों बीवी'
बता दें कि, जुनैद खान ने फिल्म महाराज से पिछले साल 2024 में डेब्यू किया। इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। अब वह जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। जुनैद खान की फिल्म लवयापा 7 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में वह पहली बार खुशी कपूर के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। देखना होगा कि फिल्म को फैंस कैसा रिस्पॉन्स देंगे।
वहीं बात खुशी कपूर की करें तो, उन्हें पहली बार फिल्म द आर्चीज में देखा गया था। जो कि ओटीटी पर रिलीज हुई थी। फिल्म में उनकी एक्टिंग को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। यहां तक कि सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी। अब सवाल ये उठता है कि बड़े पर्दे पर खुशी कपूर की एक्टिंग को क्या फैंस पसंद करेंगे या नहीं। खैर इसके लिए फिल्म लवयापा के रिलीज होने का इंतजार करना होगा।
ये भी पढ़ें: Khushi Kapoor ने वेदांग रैना संग अपने रिश्ते पर लगाई मुहर! पहना बॉयफ्रेंड के नाम का ब्रेसलेट, देखें तस्वीर












Click it and Unblock the Notifications