जुनैद खान और खुशी कपूर की थिएक्ट्रिकल डेब्यू फिल्म का नाम होगा 'लवयापा', सामने आई रिलीज डेट
आमरि खान के बेटे जुनैद खान और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर फिल्मों में अपना डेब्यू कर चुके हैं। अब दोनों अपनी थिएट्रिकल डेब्यू फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। थिएट्रिकल डेब्यू मतलब अभी दोनों की फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई हैं। सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म को थिएट्रिकल फिल्म कहते हैं।
ख़ैर, दोनों एक अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसकी शूटिंग उन्होंने मुंबई और दिल्ली समेत अन्य लोकेशन पर की है। अब मेकर्स ने इसका टाइटल अनाउंस कर दिया है। इस फिल्म का नाम है लवयापा। इसे डायरेक्ट अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है। ये वही अद्वैत हैं, जिन्होंने आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' बनाई थी।

लवयापा प्यार और उसकी उलझनों की कहानी है, जिसमें मस्ती और हंसी का तड़का है। लवयापा एक मॉडर्न रोमांस है। जिसकी कहानी दिल को छू लेने वाली होगी। ये बेहतरीन परफॉर्मेंस, मजेदार म्यूजिक और खूबसूरत विजुअल्स से भरपूर है। यह फिल्म प्यार के हर पहलू को सेलिब्रेट करती है और हर उम्र के दर्शकों से जुड़ने के लिए तैयार है। फिल्म रोमांटिक जॉनर की है, इसलिए मेकर्स ने इसे वैलेंटाइन वीक में रिलीज करने का फैसला किया है। जी हां, "लवयापा" 7 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जुनैद की पहली फिल्म महाराज थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा था।
यह फिल्म दर्शकों के लिए एक खास तोहफा बनने वाली है। इस बड़े प्रोजेक्ट को सपोर्ट कर रहे हैं दो दमदार प्रोडक्शन हाउस - फैंटम स्टूडियोज और AGS एंटरटेनमेंट। फैंटम स्टूडियोज का नाम हमेशा बेहतरीन हिट फिल्मों को बनाने के लिए जाना जाता है, जबकि AGS एंटरटेनमेंट ने कई हिट फिल्में दी हैं। इन दोनों के साथ आने से "लवयापा" में खास जोश और एनर्जी देखने को मिलने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications