'शाहरुख खान मुझ पर चिल्लाते हैं, गुस्सा करते हैं', IPL और किंग खान को लेकर जूही चावला का चौंकाने वाला खुलासा
Juhi Chawla On Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार की आईपीएल टीम केकेआर (KKR) ने गत 3 अप्रैल 2024 (बुधवार) को विशाखापट्टनम में हुए मैच में दिल्ली कैपिटल्स को बुरी तरीके से हरा दिया। स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे शाहरुख खान अपनी टीम के जीतने के बाद खुशी से झुमते हुए नजर आए थे।
शाहरुख खान को लेकर जूही चावला ने कही ऐसी बात
आपको बता दें कि शाहरुख खान अक्सर अपनी आईपीएल टीम का लाइव मैच देखने के लिए स्टेडियम में पहुंचते हैं। वह आईपीएल टीम केकेआर (कोलकाता नाइट राइडर्स) के मालिक हैं। उनके साथ ही इस टीम की को-ओनर बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला हैं। हाल ही में जूही चावला ने खुलासा किया है कि वह शाहरुख खान के साथ आईपीएल का मैच देखना पसंद नहीं करती हैं।

'शाहरुख के साथ आईपीएल देखना पसंद नहीं'
आपको बता दें कि शाहरुख खान और जूही चावला ने 'डर', 'येस बॉस', 'दिल है हिंदुस्तानी', 'भूतनाथ', 'राम जाने' जैसी कई फिल्मों में एकसाथ काम किया है। जूही चावला अपने पति जय मेहता और शाहरुख खान के साथ आईपीएल की केकेआर टीम की को-ओनर भी हैं। इसके बावजूद पिछले कुछ समय से वह शाहरुख खान के साथ आईपीएल का मैच देखने के लिए वह स्टेडियम में नहीं जाती हैं।
'हम सभी बेहद तनाव में भी होते हैं'
जूही चावला ने कहा है कि वह अपनी ही कोलकाता नाइट राइडर्स के को-ओनर शाहरुख खान के साथ आईपीएल मैच नहीं देख सकती हैं। आईएएनएस के साथ एक इंटरव्यू में बात करते हुए जूही चावला ने कहा है- आईपीएल हमेशा दिलचस्प होता है। हम सभी अपने टेलीविजन सेट के सामने होते हैं। जब हमारी टीम खेलती है, तो उन्हें देखना बहुत ही अच्छा लगता है और हम सभी बेहद तनाव में भी होते हैं।
'शाहरुख खान मुझ पर गुस्सा निकालने लगते हैं'
शाहरुख खान के साथ मैच देखने को लेकर जूही चावला ने कहा है- किंग खान के साथ मैच देखना बिल्कुल अच्छा नहीं है क्योंकि जब हमारी टीम अच्छा परफॉर्म नहीं कर रही होती है, तो वह मुझ पर अपना गुस्सा निकालने लगते हैं। मैं उनसे कहती हूं कि वह ये बात मुझे नहीं बल्कि टीम को बताएं। लेकिन वह मेरे साथ बुरा बर्ताव करने लगते हैं।
'मैं और किंग खान मैच देखने के लिए बेस्ट लोग नहीं हैं'
जूही चावला ने आगे कहा- हम दोनों साथ में मैच देखने के लिए बेस्ट लोग नहीं हैं। शाहरुख खन को ये समझना होगा कि टीम के साथ साथ ओनर्स भी तनाव में होते हैं लेकिन इसका मतलब य नहीं है कि हम एक दूसरे पर ही अपना गुस्सा निकाल दें। जब टीमें खेल रही होती हैं तो उन सभी को पसीना बहाते हुए देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications